तेजस्वी बोले- मुंगेर डीएम-एसपी जनरल डायर कैसे बन गए, जज से जांच की मांग
28 October, 2020
Comment
मुंगेर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान पुलिस फायरिंग पर महागठबंधन ने बिहार सरकार की बर्खास्तगी की मांग की है। मुंगेर घटना की तुलना जालियांवाला बाग कांड से करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से पूछा कि वहां जनरल डायर बनने की अनुमति किसने डीएम-एसपी को दी।
उन्होंने हाईकोर्ट की माॅनिटरिंग में वहां के जज से जांच की मांग की और मुंगेर के डीएम और एसपी को बर्खास्त करने की मांग की। बुधवार को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, माले नेता कविता कृष्णन समेत सीपीआई और सीपीएम के नेताओं की उपस्थिति में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने पुलिस लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। वहीं सुरजेवाला ने कहा कि बिहार में निर्दयी कुमार और निर्मम मोदी की सरकार है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/tejashwi-said-how-did-munger-become-dm-sp-general-dyer-demand-for-inquiry-from-judge-127859993.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/29/orig_54_1603921150.jpg
0 Response to "तेजस्वी बोले- मुंगेर डीएम-एसपी जनरल डायर कैसे बन गए, जज से जांच की मांग"
Post a Comment