हत्या के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
07 October, 2020
Comment
स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के मटिया पंचायत के गोबरदाहा से हत्याकांड के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोबरदाहा निवासी संजय दास के रूप में की गई। थानाध्यक्ष रवीन्द्र प्रसाद ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बीते 1 अगस्त को थाना क्षेत्र के बीबा गांव में आजो मांझी की हत्या कर उसके शव को उसी गांव के बहियार स्थित एक जलाशय में फेंक दिया गया था। उक्त कांड में मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए आवेदन मे गोबरदाहा निवासी संजय दास को नामजद अभियुक्त बनाया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakshmipur/news/the-accused-named-for-the-murder-arrested-and-sent-to-jail-127791598.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/
0 Response to "हत्या के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल"
Post a Comment