Popular Posts

पिछले बार के बागी ललन काे इस बार कांग्रेस से टिकट, जदयू के ललित से हाेगा सीधा मुकाबला

पिछले बार के बागी ललन काे इस बार कांग्रेस से टिकट, जदयू के ललित से हाेगा सीधा मुकाबला

सुल्तानगंज विधानसभा सीट पर पहले चरण में 28 अक्टूबर काे मतदान हाेगा। अब वहां उम्मीदवाराें के नाम काे लेकर तस्वीर साफ हाे गई है। महागठबंधन से कांग्रेस की झाेली में सुल्तानगंज की सीट गई है। जबकि एनडीए से वहां जदयू ही लड़ेगा। दाेनाें ही गठबंधन ने उम्मीदवाराें के नाम की घाेषणा भी कर दी है। कांग्रेस ने ललन यादव काे टिकट दिया है। जबकि जदयू ने ललित नारायण मंडल काे मैदान में उतारा है।

दाेनाें ने नामांकन के लिए नाजिर रसीद भी कटा ली है। लेकिन दिलचस्प यह है बीते पांच साल के अंदर वहां के राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। पिछली बार जब महागठबंधन से जदयू के खाते में सुल्तानगंज की सीट चली गई थी ताे कांग्रेस के ललन यादव का टिकट कट गया था। बेटिकट हाेने पर वह बागी हाे गए थे और निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गए थे।

वहीं इस बार महागठबंधन से जदयू के अलग हाेने और एनडीए से जदयू काे यह सीट मिलने के बाद सुबाेध राय का टिकट कट गया है और ललित नारायण मंडल काे मैदान में उतारा गया है। पिछली बार एनडीए से रालाेसपा के उम्मीदवार हिमांशु चुनाव लड़े थे। लेकिन इस बार एनडीए में रालाेसपा नहीं है, लेकिन पार्टी ने फिर से हिमांशु काे ही मैदान में उतारा है।

इन राजनीतिक समीकरणाें के बीच जिन उम्मीदवाराें काे टिकट मिला है, वे लाेग क्षेत्र में जनता से संपर्क भी साधने में जुट गए हैं। कार्यकर्ताओं से भी मिल रहे हैं। इस बार जदयू व कांग्रेस में सीधा मुकाबला हाेगा। हालांकि वाेट बैंक में सेंधमारी के लिए निर्दलीय से लेकर अन्य पार्टी के उम्मीदवार भी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। कितने उम्मीदवार मैदान में हाेंगे, इस सप्ताह साफ हाे जाएगा।

जानिए, पांच साल के अंदर क्षेत्र का कैसे बदल गया समीकरण

पांच साल के अंदर क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। कांग्रेस के ललन यादव युवा कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। पिछले चुनाव में महागठबंधन से कांग्रेस से टिकट मिलने की आस में थे। लेकिन जब टिकट नहीं मिला ताे बागी हाे गए। 2015 के चुनाव में ललन यादव काे 14 हजार वाेट मिले थे।

जदयू के ललित नारायण मंडल पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। वह मुरारका काॅलेज सुल्तानगंज के भाैतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। 2000 से 2005 तक समता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अाैर अब जदयू के जिला महासचिव अाैर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार समिति के भी सदस्य रहे हैं। राेलासपा से हिमांशु काे 40 हजार वाेट मिले थे। इस बार लाेजपा भी वहां से प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है।

सबसे अधिक धानुक व कुर्मी-काेइरी जाति के वाेटर

सुल्तानगंज विस क्षेत्र में 3 लाख 27 हजार 622 वोटर हैं। इनमें पुरुष वोटर 1 लाख 73 हजार 763 और महिला वोटरों की संख्या 1 लाख 53 हजार 839 है। जबकि 20 अन्य वोटर हैं। इलाके के वाेटर 325 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। अनुमान के मुताबिक मुस्लिम वाेटर 57000, यादव 42,500, धानुक व कुर्मी और काेइरी जाति के करीब एक लाख वाेटर हैं। इनके अलावा दलित अाैर महादलित समाज से 42000 वोटर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/last-time-the-rebel-lalan-gets-ticket-from-congress-jdu-will-contest-directly-against-lalit-127788520.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/

0 Response to "पिछले बार के बागी ललन काे इस बार कांग्रेस से टिकट, जदयू के ललित से हाेगा सीधा मुकाबला"

Post a Comment