Popular Posts

चुनावी सभा में जेपी नड्‌डा का हमलाभाकपा माले नरसंहार कराती है, टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य

चुनावी सभा में जेपी नड्‌डा का हमलाभाकपा माले नरसंहार कराती है, टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा बिहार में राजद, भाकपा माले और कांग्रेस अपवित्र महागठबंधन है। राजद सरकार में बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई थी। भाकपा माले की बात करूं, तो ये सिर्फ नरसंहार करते हैं, ये सभी टुकड़े-टुकड़े गैंग के हैं।

आज तेजस्वी यादव को तो कुछ पता ही नहीं है कि उसकी पार्टी को भाकपा माले ने हाईजैक कर लिया है। एक समय था, जब आप शाम 5 बजे के बाद घर से नहीं निकल सकते थे। राजद की बात करूं, तो शहाबुदीन जैसे हत्यारे को पालकर रखने वाली सरकार थी।

कांग्रेस का अस्तित्व ही नहीं है। 2014 में मोदी जी ने राजनीति का चाल-चलन-चरित्र बदल डाला। लोग नेता बनते थे, नोट कमाने के लिए, मेवा खाने के लिए। लेकिन, नरेंद्र भाई मोदी ने कहा कि नेता बनकर जनता की सेवा करें।

यूपी में अपराध सबसे अधिक, वहां कोई भी सुरक्षित नहीं : दीपंकर

काराकाट विधानसभा क्षेत्र में चुनावी में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा केंद्र की मोदी सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। उन्होंने यूपी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आज वहां कोई सुरक्षित नहीं है। एनकाउंटर के नाम पर योगी सरकार अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का एनकाउंटर करा रहे हैं। वहां सबसे अधिक असुरक्षित हैं तो बेटियां। उन्होंने महागठबंधन उम्मीदवारों की जीत के लिए लोगों से अपील की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जेपी नड्डा ने कहा बिहार में राजद, भाकपा माले और कांग्रेस अपवित्र महागठबंधन है।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/ara/news/jp-nadda-attacks-cpi-male-massacre-in-electoral-assembly-gang-member-in-pieces-127834703.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/21/jp-nadda_1603234277.jpg

0 Response to "चुनावी सभा में जेपी नड्‌डा का हमलाभाकपा माले नरसंहार कराती है, टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य"

Post a Comment