आज से चलेगी 7 जाेड़ी स्पेशल ट्रेन, आरपीएफ के आईजी ने जंंक्शन पर तैयािरयों का लिया जायजा
19 October, 2020
Comment
20 अक्टूबर से सात जाेड़ी त्याेहार स्पेशल ट्रेन चलेंगी। इसे देखते हुए साेमवार काे आरपीएफ आईजी एस. मयंक पटना जंक्शन पहुंचे। करीब दाे घंटे तक उन्हाेंने सुरक्षा के साथ काेविड गाइडलाइन का जायजा लिया। जंक्शन के सभी इंट्री व एग्जिट गेट पर गए और वहां यह देखा कि यात्रियाें की थर्मल स्क्रीनिंग हाे रही है या नहीं। यात्री मास्क पहन रहे हैं या नहीं।
साेशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए आईजी ने आरपीएफ पाेस्ट प्रभारी बिनाेद कुमार सिंह काे आदेश दिया। आईजी पटना जंक्शन के सभी प्लेटफाॅर्म पर गए। आईजी ने प्रभारी काे आदेश दिया कि सर्कुलेटिंग एरिया समेत सभी जगहाें पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था हाे। ट्रेन आने के समय साेशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए। हर यात्रियाें काे मास्क लगाने के लिए जागरुक किया जाए। आईजी पटना जंक्शन पर की गई व्यवस्था से संतुष्ट दिखे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/7-train-special-train-will-run-from-today-rpf-ig-took-stock-of-the-passengers-at-the-function-127831448.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/
0 Response to "आज से चलेगी 7 जाेड़ी स्पेशल ट्रेन, आरपीएफ के आईजी ने जंंक्शन पर तैयािरयों का लिया जायजा"
Post a Comment