Popular Posts

मक्का की कीमत में कोरोना से 50 फीसदी तक की आई गिरावट

मक्का की कीमत में कोरोना से 50 फीसदी तक की आई गिरावट

कृषि विभाग के सचिव एन श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार प्रमुख मक्का उत्पादक राज्य है। लेकिन, दुर्भाग्यवश कोविड-19 के दौरान मक्का की कीमत में 50 फीसदी की गिरावट आ गई। कोरोना महामारी के कारण स्टार्च उद्योग भी प्रभावित हुआ, जिसके कारण मक्का की मांग में कमी आई। इस स्थिति में छोटे और सीमांत किसानों को तत्काल नकद की जरूरत थी।

काेराेना के दौरान आपदा बिक्री देखी गई, क्योंकि मक्का के खरीद की कोई और व्यवस्था नहीं थी। मंदिरों के बंद होने के कारण मांग घटने से फूलों की खेती भी प्रभावित हुई। सोमवार को कृषि सचिव आद्री और इंटरनेशनल ग्रोथ सेंटर (आइजीसी) द्वारा भारत में कृषि आपूर्ति शृंखला पर कोविड-19 के प्रभाव पर आयोजित वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। वहीं, आद्री के डॉ. शैबाल गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य आपदा के रूप में जारी कोविड-19 ने जीवन के सारे आयामों को प्रभावित किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/corn-prices-fall-by-50-from-corona-127831471.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/

0 Response to "मक्का की कीमत में कोरोना से 50 फीसदी तक की आई गिरावट"

Post a Comment