मतदान दल आज देंगे याेगदान सैंडिस कंपाउंड से खुलेगी बस, पीरपैंती के लिए 45 माइक्राे प्रेक्षक नियुक्त
पांच विधानसभा में चुनाव कराने के लिए 2249 पाेलिंग पार्टी काे अलग-अलग स्थानाें पर विधानसभा वाइज रविवार से सामग्री मिलेगी। दस बजे दिन से उनका याेगदान लिया जाएगा। इसके लिए सैंडिस कंपाउंड से सुबह आठ बजे से संबंधित विधानसभा क्षेत्र के याेगदान स्थल तक जाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र जाने के लिए चार-चार रिंग सर्विस बस की व्यवस्था की गई है।
सैंडिस कंपाउंड के हाेमगार्ड कार्यालय के सामने से रिंग सर्विस चलेगी। सुबह आठ बजे पहली बस खुलेगी। उसके बाद साढ़े आठ बजे, फिर आधे घंटे बाद नाै बजे व सबसे अंत में दस बजे बस खुलेगी। डीएम ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।
बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदानकर्मी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय तुलसीपुर, गाेपालपुर विधानसभा क्षेत्र के मदन अहिल्या काॅलेज नवगछिया, पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीनारायण प्लस टू स्कूल मलिकपुर पीरपैंती बाजार, भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला स्कूल व नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदानकर्मी टीएनबी लाॅ काॅलेज तिलकामांझी में याेगदान करेंगे। पीरपैंती विधानसभा के लिए 45 तथा शेष चार विधानसभा के लिए 25-25 माइक्राे प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। माइक्राे प्रेक्षक संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए बने डिस्पैच सेंटर में दाे नवंबर काे सुबह साढ़े नाै बजे याेगदान करेंगे।
कल से सभी बूथों तक भेजी जाएगी ईवीएम
पांच विस के लिए बने गश्ती दल का डिस्पैच दाे नवंबर काे हाेगा। कल महिला आईटीआई में पीरपैंती तथा अन्य चार विस के लिए पाॅलिटेक्निक काॅलेज में ईवीएम का डिस्पैच हाेगा। इसके लिए दस बजे से उन्हें संबंधित स्थान आ जाना है। 11 बजे से पीरपैंती तथा 12 बजे से अन्य चार विस के गश्ती दंडाधिकारी काे ब्रीफिंग के बाद ईवीएम दिया जाएगा। इसके लिए पाॅलिटेक्निक काॅलेज व महिला आईटीआई में दस-दस काउंटर बनाए गए हैं। बिहपुर के लिए आठ तथा गाेपालपुर के लिए सात अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/polling-parties-to-open-bus-from-yegdan-sandis-compound-today-45-micra-observers-appointed-for-pirpanti-127870296.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/01/evm_1604184984.jpg
0 Response to "मतदान दल आज देंगे याेगदान सैंडिस कंपाउंड से खुलेगी बस, पीरपैंती के लिए 45 माइक्राे प्रेक्षक नियुक्त"
Post a Comment