Popular Posts

डीएम के निर्देश पर 45 सौ लीटर शराब विनष्ट

डीएम के निर्देश पर 45 सौ लीटर शराब विनष्ट

डीएम आदित्य प्रकाश के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने जब्त शराब का विनष्टीकरण किया। बुधवार दोपहर खगड़ा स्थित उद्योग विभाग के वीयाड़ा मैदान में सीओ समीर कुमार की मौजूदगी में 45 सौ लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया गया। उत्पाद अधीक्षक सत्तार अंसारी ने कहा कि जेसीबी मशीन से विनष्टीकरण किया गया है। कई थानों द्वारा जब्त किए

गए शराब का विनष्टीकरण होना था। चुनाव में पुलिस कर्मियों के ड्यूटी लग जाने के कारण विनष्ट नहीं की जा सकी। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2019 में उत्पाद विभाग के द्वारा एक ट्रक से 45 सौ लीटर शराब जब्त की गई थी। शराब बंगाल के दलकोला से किशनगंज के रास्ते अररिया रानीगंज लेकर जा रहा था।

हलीम चौक के समीप गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई थी। इस मौके पर उत्पाद विभाग के एसआई संजय कुमार, एएसआई अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/45-hundred-liters-of-alcohol-destroyed-on-dms-instructions-127860495.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/29/

0 Response to "डीएम के निर्देश पर 45 सौ लीटर शराब विनष्ट"

Post a Comment