पूरब में मोकामा केे अनंत सिंह पर सबसे अिधक 38 केस, पश्चिम में रीतलाल यादव को दानापुर से टिकट, 33 केस
पटना| चुनाव के पहले फेज में 71 सीटों पर मैदान संभालने वाले 1065 प्रत्याशियों में बड़े राजनीतिक दलों के 353 में से 164 उम्मीदवारों की छवि दागदार है। हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, बाल अपराध, गबन और धोखाधड़ी के आरोपियों को 9 राजनीतिक दलों ने उम्मीदवार बनाया है। पार्टियों ने बाहुबली,दबंग और दागदार प्रत्याशियों के भरोसे चुनावी नैया पार करने की जुगत भिड़ाई है।
राजद 29 दागियों के साथ सबसे आगे है। पार्टी ने सबसे ज्यादा 38 केस के आरोपी अनंत सिंह को मोकामा सीट से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा, लोजपा और जाप ने भी बाहुबलियों पर पूरा भरोसा दिखाया है। तीनों ही दल दबंग प्रत्याशियों के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। तीनों ने 21-21 उम्मीदवार उतारे हैं। बाहुबलियों की फेहरिस्त में 17 प्रत्याशियों के साथ रालोसपा तीसरे व 14 उम्मीदवारों के साथ जदयू चौथे स्थान पर है।
पूरब में मोकामा के अनंत सिंह पर सबसे अधिक 38 केस
- मोकामा से राजद की टिकट पर चुनाव लड़ रहे अनंत सिंह पहले फेज के बाहुबली नंबर-1 हैं। हत्या, अपहरण, अवैध हथियार समेत 38 केस दर्ज हैं। में अनंत आरोपी हैं। सरकारी काम में वसूली के भी आरोप हैं।
- दूसरे नंबर पर 37 आरोपों के साथ सुधीर कुमार वर्मा को जाप ने गुरुआ सीट से उम्मीदवार बनाया है। सुधीर- हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियारों समेत कई गंभीर मामलों में आरोपी हैं।
पश्चिम में रीतलाल यादव को दानापुर से टिकट, 33 केस*
- दानापुर से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे रीतलाल यादव पर विभिन्न धाराओं में 33 मामले दर्ज है। यहां से राजद टिकट पर चंद्रिका राय की भतीजी करिश्मा के लड़ने की चर्चा थी। * यहां चुनाव दूसरे चरण में होना है।
- दूसरी ओर, परिजनों पर टिकट : आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद या रामा सिंह की पत्नी वीणा प्रभुनाथ के बेटे रंधीर सिंह हो, दुष्कर्म में सजायाफ्ता राजबल्लभ की पत्नी विभा देवी को टिकट दिया गया है।

बाहुबली नंबर तीन का ताज राजद और जदयू के सिर पर
बाहुबली नंबर-3 पर भी राजद और जदयू का संयुक्त कब्जा है। अतरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार राजद के अजय यादव और बेलागंज से जदयू के अभय कुमार सिन्हा 14-14 केसों में आरोपी हैं। अजय पर गया, पटना और जहानाबाद में हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, छिनतई, वसूली के आरोप हैं। दूसरी ओर जदयू के अभय कुमार सिन्हा लूटपाट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत कई गंभीर मसलों में आरोपी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/maximum-38-cases-against-mokamas-anant-singh-in-east-reetlal-yadav-ticket-from-danapur-in-west-33-cases-127811519.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/14/orig__1602629542.jpg
0 Response to "पूरब में मोकामा केे अनंत सिंह पर सबसे अिधक 38 केस, पश्चिम में रीतलाल यादव को दानापुर से टिकट, 33 केस"
Post a Comment