Popular Posts

जाप के पास 33 सीटें; पप्पू यादव बोले- बिहार काे बचाने की लड़ाई लड़ रहे, 30 साल बनाम 3 साल

जाप के पास 33 सीटें; पप्पू यादव बोले- बिहार काे बचाने की लड़ाई लड़ रहे, 30 साल बनाम 3 साल

प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (पीडीए) ने मंगलवार को पहले चरण के लिए अपने घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा कर दी। जाप के खाते में 33 सीटें आईं। 16 पर एसडीपीआई और शेष सीटों पर गठबंधन के अन्य प्रत्याशी होंगे। पीडीए के संयोजक और जाप के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि पीडीए की लड़ाई, बिहार बचाने की लड़ाई है। इसका संकल्प डर और अभाव से बिहार को निकालने का है।

पीडीए का नारा 30 साल बनाम 3 साल का है। उन्होंने एनडीए और महागठबंधन पर हमला बोला। कहा कि दोनों गठबंधन अपने घटक दल को निकालने में लगे हैं। ये डरे-सहमे और कंफ्यूज्ड हैं। चुनाव में डीएनए का सवाल उठाना सही नहीं है। मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद, प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह, राजेश रंजन पप्पू और राघवेन्द्र कुशवाहा मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jaap has 33 seats; Pappu Yadav said - 30 years vs 3 years, fighting to save Bihar


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/jaap-has-33-seats-pappu-yadav-said-30-years-vs-3-years-fighting-to-save-bihar-127788553.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/orig_10_1602026816.jpg

0 Response to "जाप के पास 33 सीटें; पप्पू यादव बोले- बिहार काे बचाने की लड़ाई लड़ रहे, 30 साल बनाम 3 साल"

Post a Comment