युवाओं को कारोबार के लिए 3 लाख का अनुदान, 7 निश्चय पार्ट-2 के बूते सक्षम और स्वावलंबी बिहार बनाएंगे
जदयू ने अपने 7 निश्चय पार्ट-2 एजेंडा को बाकायदा जारी करते हुए दावा किया कि हम इसके बूते सक्षम और स्वावलंबी बिहार बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने गुरुवार को इसे जारी किया। कहा- यह 7 निश्चय का विस्तारित स्वरूप है। इसमें युवाओं को कारोबार के लिए 3 लाख और महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का अनुदान देने की बात है। युवाओं को 7 लाख तक के ऋण पर 7 फीसदी ब्याज अनुदान मिलेगा; महिलाओं को अधिकतम 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
वशिष्ठ ने कहा- राजद के नौकरी वाले ऐलान को पूरा करने के लिए हर साल 5.045 लाख करोड़ चाहिए। बिहार का बजट 2.11 लाख करोड़ का है। वेतन व परिसंपत्तियों पर 1.06 लाख करोड़ खर्च होते हैं। बाकी योजनाओं पर। राजद की घोषणा के अनुसार 10 लाख लोगों को नौकरी देने पर 58 हजार करोड़ की जरूरत पड़ेगी। मनरेगा संबंधी घोषणा के लिए 5300 करोड़, आशा, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, रसोइया के मानदेय को दोगुना करने पर 4150 करोड़ तथा जीविका की दीदियों को वेतन के लिए 3.6 लाख करोड़ रुपए चाहिए।
7 निश्चय पार्ट-2 काे विस्तार से बताया
- युवा शक्ति-बिहार की प्रगति
- सशक्त महिला-सक्षम महिला
- हर खेत तक सिंचाई का पानी
- स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव
- स्वच्छ शहर-विकसित शहर
- सुलभ संपर्कता गांवों की सड़कों
- अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/a-grant-of-3-lakhs-to-the-youth-for-business-7-decisions-will-create-a-competent-and-self-reliant-bihar-through-part-2-127841116.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/23/orig_49_1603402727.jpg
0 Response to "युवाओं को कारोबार के लिए 3 लाख का अनुदान, 7 निश्चय पार्ट-2 के बूते सक्षम और स्वावलंबी बिहार बनाएंगे"
Post a Comment