Popular Posts

कुंडीलपुर के बरगजवा वार्ड-2 में नल-जल योजना में गड़बड़ी की बीडीओ से शिकायत

कुंडीलपुर के बरगजवा वार्ड-2 में नल-जल योजना में गड़बड़ी की बीडीओ से शिकायत

प्रखंड अंतर्गत कुंडीलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 2 बरगजवा गांव में नल जल योजना का क्रियान्वयन मानक के अनुरूप नहीं करने की शिकायत बीडीओ से की गई है। वार्डवासी सह ग्रामीण उमेश कुमार, रंजन सिंह, प्रभाकर सिंह समेत कई ग्रामीणों ने शिकायत पत्र में कहा है कि पंचायत के वार्ड संख्या 2 बरगजवा गांव में वार्ड सदस्य सह वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वारा नल जल योजना के कार्य में अनियमितता बरती गई है। जलापूर्ति का पाइपलाइन भी तय मानक के अनुसार नहीं बिछाया गया है। योजना अपूर्ण रखने के कारण अब तक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का लाभ भी नहीं मिल रहा है। यहीं नहीं ग्रामीणों ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बने शौचालय में भी सरकारी राशि के वारा न्यारा करने का आरोप लगाया है।

उचित जांच करने व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग

उन्होंने कहा है कि एक हीं शौचालय को दिखाकर कई लोगों के नाम पर राशि उठाया किया गया है। बहरहाल ग्रामीणों ने इन समूचे मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित जांच करने व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, बीडीओ सतीश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर अधिक व्यस्तता है। ग्रामीणों के शिकायत के आलोक में तकनीकी जांच करवाई जाएगी। तदुपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/complaint-with-bdo-of-disturbances-in-the-tap-water-scheme-in-bargajwa-ward-2-of-kundilpur-127782753.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/

0 Response to "कुंडीलपुर के बरगजवा वार्ड-2 में नल-जल योजना में गड़बड़ी की बीडीओ से शिकायत"

Post a Comment