डकैती की साजिश रच रहे दो शातिर पोखरिया पीर से गिरफ्तार, चोरी की 2 बाइक भी बरामद
काजीमोहम्मदपुर पुलिस ने पोखरिया पीर में छापेमारी कर डकैती की साजिश कर रहे दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। जबकि, दो शातिर मौके से फरार हो गए। मौके से चोरी की 2 बाइक व देसी पिस्टल की एक मैगजीन भी बरामद की है।
गिरफ्तार दोनों शातिरों में शेरपुर निवासी सौरभ कुमार व सकरा का इटहा निवासी आलोक राज है। दोनों वर्तमान में पोखरिया पीर में किराए के मकान में रह रहे हैं। जबकि, फरार आरोपितों में सन्नी व राहुल शामिल है। पूछताछ में दोनों ने बताया है कि दो बाइक चोरी करके लाए थे। उसी का बंटवारा हो रहा था।
बंटवारे में दोनों बाइक राहुल व सन्नी को मिली थी। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। भागने के क्रम में राहुल की पिस्टल से मैगजीन गिर गया था। जबकि, सन्नी अपनी पिस्टल लेकर फरार हो गया। पूछताछ के बाद दोनों शातिरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों के खिलाफ दारोगा शशि कुमार भगत के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। थानेदार फारुख हुसैन अंसारी ने बताया कि फरार शातिरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/two-vicious-pokhrias-who-were-plotting-robbery-arrested-arrested-2-stolen-bikes-127856978.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/28/
0 Response to "डकैती की साजिश रच रहे दो शातिर पोखरिया पीर से गिरफ्तार, चोरी की 2 बाइक भी बरामद"
Post a Comment