फाेटाे जर्नलिस्ट कृष्ण माेहन शर्मा की कोरोना से मौत, चुनावी कवरेज के दाैरान हुए संक्रमित; पटना में मिले 290 नए काेराेना मरीज
पटना जिले में गुरुवार को 290 काेराेना मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31816 हो गई है। इनमें 29104 मरीज ठीक हाे चुके हैं। अभी 2477 एक्टिव केस हैं। वरीय फाेटाे जर्नलिस्ट कृष्ण माेहन शर्मा की काेराेना से माैत हाे गई। वे चुनावी कवरेज के दाैरान संक्रमित हुए थे और 13 अक्टूबर काे पटना एम्स में भर्ती हुए थे।
एम्स में ही कांग्रेस के वरीय नेता मुशर्रफ अली की भी माैत हाे गई। फुलवारीशरीफ के रहने 63 साल के मुशर्रफ गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे एडमिट हुए थे। इन्हें बीपी व शुगर की भी शिकायत थी। वे राजद विधायक सैयद अबू दाेजाना के भाई थे। प्रदेश कांग्रेस के सचिव समेत कई पदाें पर रह चुके थे। वर्ष 2000 में केवटी से विधानसभा चुनाव भी लड़े पर हार गए। इनके अलावा खाजेकलां के माइकल अल्फाेंस, बांका के महबूब आलम, नागेश्वर काॅलाेनी के रामनाथ साह, झाउगंज पटना सिटी के ओमप्रकाश मालाकार की भी काेराेना से माैत हाे गई।
उधर, पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत की हालत में सुधार नहीं हाे रहा है। एम्स में पिछले चाैबीस घंटे में 10 नए काेराेना संक्रमित भर्ती हुए। इनमें पटना के 6 मरीज हैं। राहत की बात यह है कि 16 मरीजाें काे ठीक कर घर भेजा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/fate-journalist-krishna-mayhan-sharma-dies-from-corona-infected-during-election-coverage-290-new-cancer-patients-found-in-patna-127818400.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/16/66_1602804623.jpg
0 Response to "फाेटाे जर्नलिस्ट कृष्ण माेहन शर्मा की कोरोना से मौत, चुनावी कवरेज के दाैरान हुए संक्रमित; पटना में मिले 290 नए काेराेना मरीज"
Post a Comment