Popular Posts

पहला चरण की 25 सीटों पर एनडीए-महागठबंधन के प्रत्याशी एक जाति के; रालोसपा: 17 सीटों पर कुशवाहा लड़ेंगे

पहला चरण की 25 सीटों पर एनडीए-महागठबंधन के प्रत्याशी एक जाति के; रालोसपा: 17 सीटों पर कुशवाहा लड़ेंगे

चुनाव के प्रथम चरण में घोषित उम्मीदवारों की लिस्ट बताती है 76% सीटों पर एक ही जाति के उम्मीदवार किसी न किसी गठबंधन से टकराते दिखेंगे। लोजपा ने जदयू की सीट-टू-सीट मार्किंग तो की ही है ,उसने जमालपुर, अमरपुर व सुल्तानगंज में महागठबंधन को भी जाति बनाम जाति में घेरा है।

जाप के गठजोड़ और रालोसपा ने भी ऐसी चुनावी गोटी बिछाई है जो बड़े गठबंधनों के लिए परेशानी बन सकती हैं। जाप ने महागठबंधन तो रालोसपा-बसपा ने जदयू के जातीय समीकरण को कई सीटों पर साधा है। सबसे इतर पहले चरण की 25 सीटें ऐसी हैं जहां राजग व महागठबंधन के प्रत्याशी एक ही जाति के हैं।
बेलहर-बाढ़ ऐसी सीटें हैं जहां चार प्रमुख दलों के प्रत्याशी एक जाति के हैं जबकि तारापुर, बरबीघा, संदेश, जगदीशपुर, शाहपुर, कुर्था, नवीनगर, झाझा व गोविंदपुर में तीन दलों के उम्मीदवार स्वजातीय हैं। जगदीशपुर में कुशवाहा उम्मीदवार टकराएंगे। जगदीशपुर में जदयू, बसपा और लोजपा ने कुशवाहा को टिकट दिया है।

बाढ़ में राजपूत उम्मीदवारों की, शाहपुर में ऐसी ही कई सीटें हैं जहां लोजपा हो या रालोसपा-बसपा का गठजोड़ या फिर जाप का मोर्चा जिनके प्रत्याशी एक ही जाति बिरादरी के हैं। इन पार्टियों की यह चुनावी रणनीति दोनों बड़े गठबंधनों के आधार को तोड़ती-मरोड़ती दिखेगी।

इधर, महागठबंधन और राजग ने पहले चरण की 25 सीटों पर एक ही जाति के प्रत्याशी उतारेंगे। इन सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की की जमीनी पकड़ पहले तो उनकी बिरादरी ही आंक देगी। इसमें जो सफल होगा और पार्टी के आधार वोट से ठीक से जोड़ पाएगा, वह मुनाफे में होगा।
सीटें जहां राजग व महागठबंधन के उम्मीदवार एक ही जाति के: धोरैया, बेलहर, मुंगेर, लखीसराय, बरबीघा, मोकामा, बाढ़, पालीगंज, विक्रम, संदेश,शाहपुर, बक्सर, रामगढ़, नोखा, कुर्था, ओबरा, नवीनगर, औरंगाबाद, बाराचट्‌टी, टिकारी, अतरी, वजीरगंज, हिसुआ, नवादा, वारसलीगंज।

यहां जातियों के बीच त्रिकोणीय संघर्ष

  • तारापुर : महागठबंधन, जाप, लोजपा- सभी यादव
  • बरबीघा : राजग, महागठबंधन ,लोजपा- सभी भूमिहार
  • संदेश : राजग, महागठबंधन, जाप-सभी यादव।
  • जगदीशपुर : राजग, बसपा, लोजपा -सभी कुशवाहा।
  • शाहपुर : राजग, महागठबंधन, जाप-सभी ब्राह्मण।
  • कुर्था : राजग, महागठबंधन, रालोसपा- सभी कुशवाहा।
  • नवीनगर: राजग, महागठबंधन, लोजपा- सभी राजपूत
  • गोविंदपुर : राजग, बसपा, लोजपा- सभी यादव
  • झाझा : महागठबंधन, बसपा, लोजपा -सभी यादव।

यहां प्रत्याशी की जाति एक, दल दो

  • तारापुर: राजग व रालोसपा दोनो कुशवाहा
  • सासाराम: राजग व रालोसपा दोनों कुशवाहा
  • महागठबंधन व लोजपा दोनों वैश्य
  • सुल्तानगंज : महागठबंधन व लोजपा दोनों यादव
  • अमरपुर: महागठबंधन व लोजपा दोनों राजपूत
  • जमालपुर: महागठबंधन व लोजपा दोनों राजपूत
  • सूर्यगढ़ा : राजग व रालोसपा दोनों अ.पिछड़ा
  • बड़हरा : महागठबंधन व जाप दोनों यादव
  • आरा : राजग व रालोसपा दोनों राजपूत
  • तरारी : राजग व जाप: दोनों भूमिहार
  • ब्रह्मपुर : महागठबंधन व जाप दोनों यादव
  • करहगर: राजग व बसपा दोनों के कुर्मी
  • दिनारा: राजग व लोजपा दोनों राजपूत
  • घोसी : राजग व लोजपा दोनों भूमिहार
  • गोह : राजग व रालोसपा दोनों भूमिहार
  • रफीगंज : राजग व लोजपा दोनों राजपूत
  • गुरुआ: महागठबंधन व बसपा दोनों यादव
  • शेरघाटी : राजग व लोजपा दोनों यादव
  • गया शहर : राजग व जाप दोनों अ.पिछड़ा
  • जमुई : राजग व रालोसपा दोनों राजपूत


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NDA-Mahagathbandhan candidates from 25 seats in the first phase; RLSP: Kushwaha will contest 17 seats


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/nda-mahagathbandhan-candidates-from-25-seats-in-the-first-phase-rlsp-kushwaha-will-contest-17-seats-127795041.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/09/orig_bhagalpur_1602199956.jpg

0 Response to "पहला चरण की 25 सीटों पर एनडीए-महागठबंधन के प्रत्याशी एक जाति के; रालोसपा: 17 सीटों पर कुशवाहा लड़ेंगे"

Post a Comment