स्नातक पार्ट-2 सब्सिडियरी परीक्षा में 55 अनुपस्थित
मुंगेर विश्वविद्यालय के स्नातक पार्ट-2, सत्र 2018-21 के सब्सिडियरी के विषयों की परीक्षा चौथे दिन बुधवार को शांतिपूर्ण हुई। दाेनों पालियों में 19 केंद्रों पर 777 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इधर, विवि प्रशासन संक्रमण से बचाव के लिए केंद्रों पर सुरक्षात्मक उपायों का विशेष ख्याल रख रहा है।
चौथे दिन की परीक्षा की समाप्ति के बाद परीक्षा नियंत्रक डाॅ. अमर कुमार ने बताया कि बुधवार को सभी 19 केंद्रों पर 777 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया व 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 463 तो दूसरी पाली में 314 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
पहली पाली में 23 और दूसरी पाली में 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र की परीक्षा बदले गए नए केंद्र एसबीएन कॉलेज, गढ़ीरामपुर में हुई। यहां बीआरएम कॉलेज व जेएमएस कॉलेज के परीक्षार्थियों ने दोनों पालियों मेंं परीक्षा में भाग लिया।
जिले के 6 केंद्रों पर 259 परीक्षार्थी हुए उपस्थित
छह केंद्रों पर 259 परीक्षार्थी दोनों पालियों में उपस्थित हुए। पहली पाली में 193 और दूसरी पाली में 66 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। दोनों पालियों में 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीआरएम कॉलेज की केन्द्राधीक्षक डाॅ. कंचन गुप्ता ने बताया कि बुधवार को पहली पाली में 24 व दूसरी पाली में 10 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। एसबीएन कॉलेज में पहली पाली में 17 व दूसरी पाली में भी 17 परीक्षार्थी, जेआरएस कॉलेज में पहली पाली में 134 परीक्षार्थी, शकुनी चौधरी बीएड कॉलेज में पहली पाली में 4 व दूसरी पाली में 29 परीक्षार्थी, बीएनएस लॉ काॅलेज मेें पहली पाली में 14 व दूसरी पाली में 10 ने भाग लिया।
9 अक्टूबर को होगी इन विषयों की परीक्षा
शुक्रवार को सब्सिडियरी के विषयों में पहली पाली में बीए नॉन हिन्दी में बंगला और दूसरी पाली में बीएससी व बीकॉम नॉन हिन्दी में बंगला और दर्शनशास्त्र की परीक्षा होगी। सब्सिडियरी के विषयों की अंतिम परीक्षा 15 अक्टूबर को होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/55-absent-in-graduate-part-2-subsidiary-examination-127791623.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/20_1602112498.jpg
0 Response to "स्नातक पार्ट-2 सब्सिडियरी परीक्षा में 55 अनुपस्थित"
Post a Comment