Popular Posts

सूरजभान बोले- 15 साल तक नीतीश के शासन को बिहार ने देखा, अब लोग चाहते हैं बदलाव

सूरजभान बोले- 15 साल तक नीतीश के शासन को बिहार ने देखा, अब लोग चाहते हैं बदलाव

कांटी विधानसभा क्षेत्र के पानापुर करियात हाईस्कूल के मैदान में गुरुवार को लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने लोजपा प्रत्याशी विजय प्रसाद सिंह के पक्ष में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 15 साल नीतीश जी काे देखा। फिर एक बार नीतीश जी क्याें मांग रहे है? सम्पूर्ण बिहार को बदलाव चाहिए।

मौके पर साइन मुखिया राजेश पाण्डेय, गोदाईं मुखिया टुनटुन सिंह, कांटी प्रखंड प्रमुख मुकेश पाण्डेय, माणिकपुर नवरत्न के मुखिया नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर, पूर्व नगर अध्यक्ष चंदेश्वर पासवान जनार्दन त्रिपाठी, ब्राह्मण महासंघ के चिक्कू झा, विहिप के कुंदन कुमार, अयोध्या चौधरी ने वोटरों से विजय सिंह को समर्थन देने की अपील की।

सभा में अमरेंद्र तिवारी, वार्ड सदस्य, अयोध्या चौधरी, श्यामल महतो, विपिन चौधरी, जिला परिषद् सदस्य कुमोद पासवान, परशुराम झा, लोजपा नेता सुधीर ओझा, सुनील कुमार, लोजपा प्रखंड प्रमुख प्रभु पासवान आदि थे। इधर, पारू के खुटाही हाईस्कूल परिसर में साहेबगंज से लोजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार सिंह के लिए आयोजित चुनावी सभा को सूरजभान सिंह ने संबोधित किया। पर पूर्व मुख्य गीता कुमारी, लोजपा के प्रखण्ड अध्यक्ष जलंधर राम, शम्भु शरण, विपुल सिंह थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के साथ कांटी के लोजपा प्रत्याशी विजय सिंह।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/surajbhan-said-bihar-saw-nitishs-rule-for-15-years-now-people-want-change-127863783.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/30/orig_53_1604013464.jpg

0 Response to "सूरजभान बोले- 15 साल तक नीतीश के शासन को बिहार ने देखा, अब लोग चाहते हैं बदलाव"

Post a Comment