Popular Posts

एप्रोच पथ के भूमि अधिग्रहण की बाधा 15 दिनों में दूर करने का दिया निर्देश

एप्रोच पथ के भूमि अधिग्रहण की बाधा 15 दिनों में दूर करने का दिया निर्देश

गंगा पुल के एप्रोच पथ निर्माण में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में हो रहे विलंब को देखते हुए बुधवार को पथ निर्माण विभाग के विशेष सचिव दिवेश सेहरा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिग्रहण प्रक्रिया की समीक्षा की।

इस मौके पर उन्होंने निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण में जो भी बाधा है उसे 15 दिनों में दूर कर अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी करते हुए एनएचआई को सौंप दे। ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके।

इस पर अधिकारियों ने सचिव को बताया कि एप्रोच पथ निर्माण की सभी बाधाओं को दूर करते हुए लगभग जमीन का अधिग्रहण कर उसे एनएचएआई को सौंप दिया गया है। जो जमीन अधिग्रहण के लिए शेष रह गया है, उसका शीघ्र अधिग्रहण कर निर्माण एजेंसी को सौंप दिया जाएगा।

24 में से 23 पिलर निर्माण जारी

विदित हो कि मुंगेर की ओर 24 पिलर का निर्माण होना है। जिसमें 23 पिलर का निर्माण चल रहा है। लेकिन लालदरवाजा में एक पीलर ए-1 पीलर का निर्माण कार्य रूका हुआ है। वहीं टोपोलैंड का जो मामला था उसे भी दूर कर लिया गया तथा मुआवजा की राशि भी प्राप्त हो गई है।

इस पर विशेष सचिव ने कहा कि 15 दिनों के अंदर बाधाओं को दूर कर लिया जाय। चौखंडी स्कूल से चंडिका स्थान क्षेत्र में डेढ़ किलोमीटर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जिसकी कार्रवाई की जा रहा है। जबकि चुरंबा में एक निजी जमीन पर 6 पेड़ है, जिसे काट कर हटाना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/instructions-given-to-remove-the-obstruction-of-land-acquisition-of-approach-road-in-15-days-127838077.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/22/

0 Response to "एप्रोच पथ के भूमि अधिग्रहण की बाधा 15 दिनों में दूर करने का दिया निर्देश"

Post a Comment