जदयू से ददन और भगवान समेत 15 नेता निकाले गए, अधिकतर पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं
13 October, 2020
Comment
जदयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 15 नेताओं को निकाल दिया है। इनमें ज्यादातर बागी बनकर चुनाव मैदान में हैं। इस बारे में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह का कहना है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण इन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है।
इन नेताओं में ददन सिंह पहलवान (विधायक), रामेश्वर पासवान (पूर्व मंत्री), भगवान सिंह कुशवाहा (पूर्व मंत्री), डॉ.रणविजय सिंह (पूर्व विधायक), सुमित सिंह (पूर्व विधायक), कंचन गुप्ता, प्रमोद चंद्रवंशी, अरुण कुमार, तजम्मुल खां, अमरेश चौधरी (पूर्व जिलाध्यक्ष, रोहतास), शिवशंकर चौधरी (पूर्व जिलाध्यक्ष, जमुई), सिंधु पासवान (पूर्व प्रत्याशी 2015), करतार सिंह यादव (कार्यकर्ता, डुमरांव), डॉ.राकेश रंजन (विधानसभा प्रभारी, बरबीघा)तथा मुंगेरी पासवान (कार्यकर्ता, चेनारी)शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/15-leaders-including-dadan-and-bhagwan-were-expelled-from-jdu-mostly-contesting-against-the-party-127811516.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/14/jdu_1602631458.jpg
0 Response to "जदयू से ददन और भगवान समेत 15 नेता निकाले गए, अधिकतर पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं"
Post a Comment