नीतीश बोले-15 साल पहले शाम होते ही लोग घर में दुबक जाते थे; तेजस्वी ने कहा- 15 साल में प्रदेश में सूई का भी कारखाना नहीं लगा, सरकार हर मोर्चे पर विफल है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब से उन्हें काम करने का मौका मिला है, तब से राज्य में बदलाव आया है। सूबे का चहुंमुखी विकास हुआ है। 15 साल पहले जंगलराज था। शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाते थे। आज कानून का राज है। जंगलराज में सीवान से कई डॉक्टर व व्यवसायियों को पलायन करना पड़ा था।
हत्या, अपरहण, लूत की घटनाएं अधिक थीं। अब अपराध के आंकड़ों में बिहार का देश में 23वां स्थान है। पुनः मौका मिला तो पूरे बिहार को विकसित बनाएंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सीवान में आयोजित एनडीए की चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी थे।
मुजफ्फरपुर के सरैया में मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई कहे कि हम एक दिन में दस लाख रोजगार दे देंगे तो यह जनता को बरगलाने वाली बात है। जब उन लोगों काे मौका मिला तो कोई विकास कार्य नहीं कराया। 15 सालों में मात्र 90 हजार लोगों काे रोजगार मिला था। हमने छह लाख शिक्षकों को बहाल किया। समस्तीपुर के हनपुर में उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने का काम किया है।
दरौंदा की सभा में नहीं पहुंचीं जदयू सांसद
सीवान: गुरुवार को दरौंदा प्रखंड के धनौती हाई स्कूल खेल के मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की चुनावी जनसभा में जदयू सांसद कविता सिंह का मौजूद नहीं थीं। बड़हरिया विधायक श्याम बहादुर सिंह ने कहा उन्होंने सभा में उपस्थित न होकर मुख्यमंत्री व एनडीए के उम्मीदवार कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह की खिलाफत की है। उधर इस संबंध में जब जदयू की सांसद कविता सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अस्वस्थ होने के कारण वह सभा में उपस्थित नहीं हो सकीं।
तेजस्वी ने कहा-हमारी सरकार बनी तो कानून का राज रहेगा
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार से राज्य का विकास नहीं होगा। राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है। 15 वर्षों तक नीतीश कुमार ने सिर्फ बिहार के लोगों को ठगा है। कोरोनाकाल में प्रवासी मजदूरों का सहारा बनने की बजाय सरकार ने उनसे मुंह फेर लिया। सैकड़ों मजदूर ट्रेन में और सड़क हादसे में मारे गए।
हजारों किलोमीटर तक पैदल चलकर कुछ लोग अपने घर पहुंचे। हमारी सरकार बनेगी तो पहली कैबिनेट की बैठक में राज्य के 10 लाख बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे। तेजस्वी ने भाजपा-जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 वर्षों में प्रदेश में सूई का भी एक कारखाना नहीं लग सका। तेजस्वी यादव गुरुवार को कैमूर, रोहतास, भोजपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
सासाराम के नौहट्टा में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो कोई भेदभाव नहीं होगा, कानून का राज रहेगा। शाहपुर में उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के 15 वर्षों के शासन काल में बिहार के जनता को कुछ भी नहीं मिला। गरीब का राशन और शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई। बेरोजगारी चरम पर है। गरीबों को पक्का मकान नहीं मिला। नया बिहार बनाना है।
सबको साथ लेकर सरकार बनाएंगे
तेजस्वी ने कहा कि आप लोग साथ दीजिये। पुनः महागठबंधन को लाना है। अगड़ी, पिछड़ी सभी जाति सभी को लेकर हम सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले हस्ताक्षर से 10 लाख लोगों को नौकरियां देंगे। घर के बिजली बिल को आधा करेंगे।सासाराम के दलसागर में तेजस्वी से मिलने और सेल्फी के लिए समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ डाली। उन्हें रोकने के लिए सदर एसडीओ केके उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस ने काफी मशक्कत की। इसपर तेजस्वी ने कहा कि लोगों को मेरे पास आने से मत रोकिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/nitish-said-15-years-ago-in-the-evening-people-used-to-lurk-in-the-house-tejashwi-said-in-15-years-there-is-no-dipping-factory-in-the-state-the-government-has-failed-on-every-front-127841143.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/23/orig_53_1603404319.jpg
0 Response to "नीतीश बोले-15 साल पहले शाम होते ही लोग घर में दुबक जाते थे; तेजस्वी ने कहा- 15 साल में प्रदेश में सूई का भी कारखाना नहीं लगा, सरकार हर मोर्चे पर विफल है"
Post a Comment