Popular Posts

पहले चरण के 113 बूथों से हाेगी लाइव वेबकास्टिंग

पहले चरण के 113 बूथों से हाेगी लाइव वेबकास्टिंग

पहले चरण में पटना जिले के मोकामा, बाढ़, बिक्रम, पालीगंज और मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्राें में 28 अक्टूबर को मतदान होगा। इन विधानसभा क्षेत्रों के कुल 2204 मतदान केंद्रों में से 113 से लाइव वेबकास्टिंग हाेगी। इसकी मॉनिटरिंग निर्वाचन आयोग और जिला मुख्यालय स्तर पर होगी।

मतदान केंद्राें पर विशेष नजर रखने के लिए 160 माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पालीगंज और मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्राें में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा। मोकामा, बाढ़ व बिक्रम में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान केंद्र पर प्रतिनियुक्त वीडियोग्राफर, वेबकास्टिंग दल, पुलिस बल, मतदान दल को मतदान की पूर्व संध्या तक उपस्थित सुनिश्चित कराना है।

पहले चरण के विधानसभा क्षेत्रों में व्यवस्था
मोकामा : कुल मतदान केंद्र-408
माइक्रो ऑब्जर्वर-50 {लाइव वेबकास्टिंग वाले बूथ- 11 {पीसीसीपी डिस्पैच सेंटर-एएनएस कॉलेज, बाढ़
बाढ़ : कुल मतदान केंद्र-412
माइक्रो ऑब्जर्वर-50 {लाइव वेबकास्टिंग वाले बूथ-10 {पीसीसीपी डिस्पैच सेंटर-प्राइमरी टीचर एजुकेशन कॉलेज, बाढ़
मसौढ़ी : कुल मतदान केंद्र-511 {माइक्रो ऑब्जर्वर-30 {लाइव वेबकास्टिंग वाले बूथ-30 {पीसीसीपी डिस्पैच सेंटर-श्रीमती गिरजा कुंवर प्लस टू हाईस्कूल, मसौढ़ी
पालीगंज : कुल मतदान केंद्र-407
माइक्रो ऑब्जर्वर-15 {लाइव वेबकास्टिंग वाले बूथ-17 {पीसीसीपी डिस्पैच सेंटर-वंशीधारी हाईस्कूल भरतपुरा, दुल्हिन बाजार
बिक्रम : कुल मतदान केंद्र-466
माइक्रो ऑब्जर्वर-15 {लाइव वेबकास्टिंग वाले बूथ-45 {पीसीसीपी डिस्पैच सेंटर-डीआईआईटी भवन, बिक्रम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/live-webcasting-will-be-done-from-113-booths-of-the-first-phase-127831424.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/

0 Response to "पहले चरण के 113 बूथों से हाेगी लाइव वेबकास्टिंग"

Post a Comment