Popular Posts

वर्चुअल रैली में सीएम ने गिनाई कई उपलब्धियां

वर्चुअल रैली में सीएम ने गिनाई कई उपलब्धियां

सीएम नीतीश कुमार के निश्चय संवाद वर्चुअल रैली सुनने की व्यवस्था सोमवार को डुमरी चौक के समीप पार्टी कार्यकर्ता विनोद कुमार मेहता द्वारा किया गया। इस दौरान लोगों ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। वर्चुअल रैली में सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व की सरकार एवं वर्तमान सरकार की तुलना करते हुए अपनी उपलब्धियां बतायी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार मेहता ने लोगों से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही लोगों से मास्क का उपयोग एवं शारीरिक दूरी बनाए रखने की नसीहत दी। इस अवसर पर प्रो सुनील कुमार मेहता, रमेश प्रसाद मेहता, चंदन मेहता, हरेराम मेहता, प्रदीप सेन, संजय ठाकुर, सुरेश कुमार मेहता, रोशन कुमार, सुशील, दिलीप, उमेश कुमार उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीएम के संवाद को सुनते कार्यकर्ता।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/cm-counts-many-achievements-in-virtual-rally-127694905.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/07/3_1599496461.jpg

0 Response to "वर्चुअल रैली में सीएम ने गिनाई कई उपलब्धियां"

Post a Comment