Popular Posts

कार से सामान की चोरी करते रंगेहाथ चोर को दबोचा, गिरफ्तार

कार से सामान की चोरी करते रंगेहाथ चोर को दबोचा, गिरफ्तार

इंडिगो कार से विभिन्न समानों की चोरी करते एक चोर को वाहन मालिक के द्वारा रंगेहाथ पकड़ कर सुपुर्द करने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामला रामपुर ओवरब्रिज के समीप का बताया गया है।
जहां अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मो.शहबाज बताया गया है जो रामपुर उत्तर पंचायत के भजनपुर वार्ड संख्या छह निवासी स्व.असलम का पुत्र है। इस मौके पर दारोगा अशोक कुमार एवं जवान मौजूद थे। पुलिस के अनुसार बीती देर रात गस्ती के क्रम में सूचना के आधार पर रामपुर पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं वाहन मालिक के द्वारा इंडिगो कार से समानों की चोरी करने की बात कही। जिसके बाद पुलिस के द्वारा उसके पास रखे बोरी में कार से चोरी किये सामान आदि की बरामदगी की गई।

वहीं पुलिस ने गिरफ्तार चोर द्वारा चोरी में प्रयुक्त ग्लैमर बाइक नंबर बीआर 38 एफ/4067 को भी जब्त किए जाने की बात कही। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/forbesganj/news/red-handed-thief-caught-stealing-goods-from-car-arrested-127748651.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/24/

0 Response to "कार से सामान की चोरी करते रंगेहाथ चोर को दबोचा, गिरफ्तार"

Post a Comment