परिवहन और गन्नी बैग की राशि का भुगतान नहीं किए जाने से रोष
पटना जिला सहकारिता विकास समन्वय समिति की ओर से स्थानीय व्यापार मंडल कार्यालय में रविवार को बैठक हुई जिसमें पटना जिले के सभी पैक्स और व्यापार मंडल के अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता नौबतपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने की।
बैठक में धान अधिप्राप्ति वर्ष 2019-20 में पैक्सों को परिवहन तथा गन्नी बैग की राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया तथा अविलंब भुगतान की मांग सरकार से की। बैठक में इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया गया जिसमें सीएमआर जमा करने पर परिवहन सह हथालन की राशि अगली बार से बढ़ाकर देने की बात कही गई थी।
अध्यक्षों ने कहा कि राशि बढ़ाकर देने की बात तो दूर अबतक पिछले वर्ष की राशि का ही भुगतान नहीं किया गया है। पैक्सों की सीसी से किसानों को पुराने गन्नी बैग के एवज में 10 रुपए प्रति बैग का भुगतान खरीद के समय धान के मूल्य के साथ किया जाता है, परंतु बीएसएफसी के यहां इस मद की राशि का भुगतान 2018-19 और 2019-20 का बकाया है।
अध्यक्षों ने एक स्वर से कहा कि सरकार अविलंब भुगतान नहीं करती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा और वे लोग न्यायालय की शरण में जाने को बाध्य होंगे। बैठक में सुनील कुमार, रितेश कुमार, शंभुशरण सिंह, विजय सिंह, शैलेंद्र शर्मा, अरविंद कुमार, राजीव रंजन, आनंद कुमार सिंह, विद्या सिंह समेत कई पैक्स व व्यापार मंडल के अध्यक्ष उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/fury-due-to-non-payment-of-transportation-and-cane-bag-amount-127693753.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/07/
0 Response to "परिवहन और गन्नी बैग की राशि का भुगतान नहीं किए जाने से रोष"
Post a Comment