छेड़खानी कर रहा युवक धराया, पुलिस ने भेजा जेल
08 September, 2020
Comment
थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत के वार्ड 13 में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। हो हल्ला होने पर ग्रामीणों ने उस युवक को पीड़िता के घर में पकड़ पुलिस के हवाले किया गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वे पैसेंजर चढ़ाकर प्रतापगंज बाजार गए थे। वह अकेले घर पर सोई थी। दोपहर के 2.30 बजे के लगभग मेरे हीं वार्ड का युवक मो. वेचन(30) अकेले सोया देख घर में आकर छेड़खानी की। हो-हल्ला करने की बात करने पर धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने उसे पकड़कर पहले घर में बंद रखा फिर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि युवक को जेल भेज दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/pratapganj/news/youth-caught-flirting-police-sent-to-jail-127698243.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/08/
0 Response to "छेड़खानी कर रहा युवक धराया, पुलिस ने भेजा जेल"
Post a Comment