Popular Posts

निजी स्कूलों के शिक्षकों ने दी सरकार को चेतावनी

निजी स्कूलों के शिक्षकों ने दी सरकार को चेतावनी

वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद निजी स्कूल के शिक्षक काफी परेशान हैं। शिक्षकों का कहना है कि वेतन का भुगतान नहीं होने पर निजी स्कूल के शिक्षक आत्महत्या करने को विवश हो जाएंगे। शिक्षक दिवस के मौके पर प्राइवेट टीचर एसोसिएशन के जिला इकाई द्वारा शहर में रोड मार्च निकालकर अपना प्रदर्शन जिला शिक्षा कार्यालय और जिलाधकारी कार्यालय के समक्ष किया।

शिक्षकों ने कहा कि जब से देशव्यापी लॉकडाउन की शुरुआत हुई है तब से निजी विद्यालयों द्वारा वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि विद्यालय प्रबंधन की ओर से शुरू किए गए ऑनलाइन क्लास हम लोगों के द्वारा लगातार चलाया गया है। लॉकडउन अवधि का वेतन भुगतान नहीं होने के कारण हम शिक्षक भुखमरी की स्थिति में आ गए हैं। ऐसी ही स्थिति बनी रही तो निजी स्कूल के शिक्षकों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

इस मामले को लेकर जिला अधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद इस पर कोई विचार नहीं किया गया। वेतन भुगतान के लिए जिलाधिकारी को ईमेल के माध्यम से भी अवगत कराया जा चुका है। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षकों के वेतन भुगतान की दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। सिर्फ उन से काम लिया जा रहा है। जिसकी वजह से शिक्षक काफी मर्मआहत हैं।
बसपा नेता ने शिक्षकों की मांगों का किया समर्थन
शिक्षकों ने कहा कि यदि वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तो निजी विद्यालय के शिक्षक विद्यालय संचालन के विरोध में तालाबंदी करने को विवश हो जाएंगे। शिक्षकों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि अविलंब निजी विद्यालय के शिक्षकों के वेतन का भुगतान किया जाए। निजी स्कूल के शिक्षकों की मांगों पर बसपा नेता जॉनी आर्य ने भी अपना समर्थन दिया। शिक्षकों के साथ वह भी रोड मार्च में शामिल हुए। उन्होंने निजी स्कूल के शिक्षकों का वेतन अविलंब भुगतान करने की बात कही। इस दौरान विनोद तिवारी, राकेश मिश्रा, रियाज सर,बृजेंद्र कुमार पांडे, अंसारूल खान,शेखर कुमार,किरण कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Teachers of private schools warned the government


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/teachers-of-private-schools-warned-the-government-127688369.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/05/4_1599325773.jpg

0 Response to "निजी स्कूलों के शिक्षकों ने दी सरकार को चेतावनी"

Post a Comment