मोतीपुर में हाईवे पर सामान लदे वाहनों को लूटने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, दो लोडेड कट्टा और तीन कारतूस के साथ पुलिस ने धर दबोचा
मोतीपुर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात एनएच-28 महमदपुर बलमी चौक के समीप से अपराध की साजिश रच रहे तीन अपराधियों को दो लोडेड कट्टा और तीन कारतूस के साथ धर दबोचा। वहीं कार पर सवार दो अपराधी फरार हो गए। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस की पूछताछ में अपनी पहचान छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के हर्षपुरा गांव निवासी अंकित कुमार उपाध्याय, मधुबनी जिले के शाहरघाट थाना क्षेत्र उतरा गांव के सुभाष कुमार भगत और सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के दीपक कुमार पांडे के रूप में कराई है।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने लूटपाट के लिए इकट्ठा होने की बात बताई है। शनिवार की रात पांचों लोग माल लदे किसी वाहन को लूटने की फिराक में थे। इसी दौरान छापेमारी कर पुलिस को तीनों को दबोच लिया। जबकि, दो अन्य अपराधी कार लेकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों की दोस्ती जेल में हुई थी।
जेल से निकलने के बाद अलग गिरोह बना कर सामान लदे वाहनों को निशाना बनाते थे। लूट के बाद चालक और खलासी को बेहोश कर सड़क किनारे फेंक देते थे और गाड़ी लेकर फरार हो जाते थे। लूटे गए माल को किसी व्यवसायी के हाथों बेच देते थे और आपस में राशि का बंटवारा कर लेते थे। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
निजी आईडी पर अवैध तरीके से ट्रेन टिकट बनाने वाला दलाल महंत मनियारी से धराया
रेलवे में ई टिकटों का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी आरपीएफ नारायणपुर अनंत एवं मनियारी पुलिस के सहयोग से महंथ मनियारी के टिकट दलाल संजीव कुमार को अवैध तरीके से ई टिकट बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल के साथ नगद 1 हजार रुपए को जब्त कर लिया गया है। टिकट दलाल पर आरोप है कि उसने अवैध तरीके से एक माह के अंदर 20 हजार रुपए से अधिक के ई-टिकट को जारी किया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय रंजन प्रसाद ने बताया कि आरोपी टिकट दलाल काफी दिनों से पर्सनल आईडी पर अवैध तरीके से रेलवे का ई-टिकट जारी कर रहा था। आरोपी आईआरसीटीसी का एजेंट भी है। आरपीएफ नारायणपुर अनंत ने 15 दिनों के अंदर ढोली, सकरा और ताजपुर से चार टिकट दलालों को गिरफ्तार किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/three-criminals-arrested-for-robbing-vehicles-carrying-goods-on-the-highway-in-motipur-127759998.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/28/1_1601246097.jpg
0 Response to "मोतीपुर में हाईवे पर सामान लदे वाहनों को लूटने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, दो लोडेड कट्टा और तीन कारतूस के साथ पुलिस ने धर दबोचा"
Post a Comment