Popular Posts

मांगों को लेकर कचरा संग्रहण श्रमिक संघ ने निकाला जुलूस

मांगों को लेकर कचरा संग्रहण श्रमिक संघ ने निकाला जुलूस

ऑल इंडिया सेन्ट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू), बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ तथा कचरा संग्रहण महिला श्रमिक संघ के संयुक्त बैनर तले एक जुलूस समाहरणालय गेट तक पहुंचा। बाद में यह सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए एक्टू के जिला संयोजक रविंद्र कुमार रवि ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने की घोषणा की थी। परंतु आज लगी हुई नौकरी को ही 50 वर्ष की उम्र को हवाला देते हुए नौकरी से हटा देने का अध्यादेश लाकर गरीबों के समक्ष एक विकट समस्या पैदा किया जा रहा है। डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाली महिलाओं के साथ एनजीओ के कार्यकर्ता खुलेआम छेड़खानी कर रहे हैं। महासंघ के अध्यक्ष जुगनू कुमार और कचरा संग्रहण महिला संघ के नेत्री प्रमिला देवी ने कहा कि तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार का दिन आज पूरा हो चुका है।
 बावजूद सक्षम लोग कर्मचारियों से वार्ता करने के लिए कतरा रहे हैं। जब तक 11 सूत्री मांगों पर कर्मचारियों के साथ सम्मान जनक वार्ता नहीं होने पर नगर परिषद का चक्का पुर्णत: जाम कर दिया जाएगा। सभा को एक्टू नेता राजेन्द्र पाठक, शंभू सिंह, जवाहर प्रसाद, रिखी साह, आयसा खातून, कैलाश राउत, निक्की देवी, पूनम देवी आदि ने संबोधित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/labor-union-organized-a-procession-to-collect-the-garbage-demands-127724495.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/16/

0 Response to "मांगों को लेकर कचरा संग्रहण श्रमिक संघ ने निकाला जुलूस"

Post a Comment