कुशवाहा ने बसपा से गठबंधन के लिए बातचीत शुरू की, एनडीए में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया
28 September, 2020
Comment
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बसपा से गठबंधन के लिए बातचीत शुरू कर दी है। उन्होंने एनडीए में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया। तीसरे मोर्चे में शामिल होने की ओर भी इशारा किया। कुशवाहा ने कहा कि भाजपा और जदयू से कोई बात नहीं हुई है। न तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात हुई है और न ही भाजपा नेता भूपेंद्र यादव से।
सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचने पर कुशवाहा मीडिया से बात कर रहे थे। उपेंद्र कुशवाहा ने बसपा और जाप नेताओं से एनडीए और महागठबंधन के खिलाफ संयुक्त प्रत्याशी उतारने की बात कही। तीसरा मोर्चा बनाने की दिशा में कुशवाहा की बात पप्पू यादव से हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/kushwaha-begins-talks-with-bsp-for-alliance-dismisses-speculation-about-joining-nda-127763013.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/29/orig_0521upendra-kushwaha0_1601337265.jpeg
0 Response to "कुशवाहा ने बसपा से गठबंधन के लिए बातचीत शुरू की, एनडीए में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया"
Post a Comment