अब सदर अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की भी मिलेगी सुविधा
सदर अस्पताल में मरीजों को अब डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। शुक्रवार को सिविल सर्जन शैलेश प्रसाद सिंह ने अस्पताल परिसर में डिजिटल एक्स-रे का उद्घाटन कर सेवा की शुरुआत की। पहले दिन छह लोगों का एक्स-रे किया गया और उनकी रिपोर्ट 15 मिनट में बता दी गई। सिविल सर्जन ने बताया कि डिजिटल एक्स-रे गंभीर बीमारियों का आसानी से पता चल सकेगा।
रिपोर्ट भी मरीजों को 15 मिनट में मिल जाएगी। प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार अग्रवाल व राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि हर दिन 150 से अधिक एक्स-रे करने का लक्ष्य रखा गया हैं। सदर अस्पताल में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना 800 मरीज पहुंचते हैं। इसमें करीब 100 मरीजों को रोजाना डॉक्टर एक्स-रे कराने को लिखते हैं। लेकिन, एक्स-रे मशीन पुरानी होने से मरीजों को रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/now-digital-x-ray-facility-will-also-be-available-in-sadar-hospital-127732446.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/19/
0 Response to "अब सदर अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की भी मिलेगी सुविधा"
Post a Comment