ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाएगा राष्ट्रीय आजाद मंच
राष्ट्रीय आजाद मंच जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को सागर पोखरा शिव मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा तथा संचालन जिला प्रवक्ता आलोक सिंह ने किया। बैठक में राज्य सरकार की विफलताओं पर चर्चा की गई। पूर्व अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि वर्तमान सरकार की विफलताओं का जीता जागता उदाहरण सात निश्चय योजना है। सरकार की ये अति महत्वाकांक्षी योजना जमीन पर पूर्णत: फ्लॉप साबित हुई है। राष्ट्रीय आज़ाद मंच ने अभियान चलाकर सरकार की इस खोखली योजना की पोल खोलने का निर्णय लिया है।प्रदेश महासचिव प्रेमकुमार शर्मा ने शिक्षकों की वर्तमान स्थिति पर चिंता जाहिर की। कहा कि वैश्विक महामारी में शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।
मौके पर अरुण कुमार, डीके कुशवाहा, एमके सैनी, राजीव कुमार, निजामुदीन आलम, प्रशांत कुमार, शुभम शैलेश, धनंजय कुमार, सुशील चौबे, छोटुबाबू ठाकुर, मनोज कुमार आदि मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि कोरोना की वजह से संगठन का सदस्यता अभियान प्रभावित हुआ है। लेकिन अब 10 सितंबर से ऑनलाइन गूगल फॉर्म्स के माध्यम से सदस्यता अभियान संचालित किया जाएगा। इसमें प्रथम दस दिनों में प्रत्येक प्रखंड से दो-दो हज़ार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद सभी कार्यकारिणी भंग कर नई इकाई की घोषणा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक के दौरान धनंजय शर्मा को सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/rashtriya-azad-manch-will-run-online-membership-campaign-127691527.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/06/
0 Response to "ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाएगा राष्ट्रीय आजाद मंच"
Post a Comment