प्रेम प्रसंग के विवाद में छह घायल, पांच गिरफ्तार
21 September, 2020
Comment
कौड़िया पंचायत के खैरवा गांव में सोमवार को दो पक्षाें में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। दाे को इलाज के लिए सीवान भेजा गया है। सुभाष कुमार, अफजल अली, अब्दुल कासिम तथा अख्तर हुसैन का इलाज सीएचसी में चल रहा है। थानाध्यक्ष बिपिन कुमार, एएसआई शशिभूषण कुमार व एएसआई अफताब आलम ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें अफजल अली, अब्दुल कासिम तथा अख्तर हुसैन, राजीव कुमार तथा रितेश कुमार शामिल है। बताया जा रहा है कि खैरवा में युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को दोनों समुदाय के अभिभावकों के बीच ग्रामीणस्तर पर पंचायत हुई लेकिन सोमवार की सुबह मारपीट हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhagwanpur-hat/news/six-injured-in-love-affair-dispute-five-arrested-127739917.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/21/
0 Response to "प्रेम प्रसंग के विवाद में छह घायल, पांच गिरफ्तार"
Post a Comment