Popular Posts

शिलान्यास के तीन दिन बाद भी जैन मंदिर राेड का नहीं शुरू हुआ निर्माण

शिलान्यास के तीन दिन बाद भी जैन मंदिर राेड का नहीं शुरू हुआ निर्माण

नाथनगर के जैन मंदिर राेड में विधानसभा चुनाव की तैयारी से ठीक पहले दाे कराेड़ 20 लाख से बनने वाले नाले व राेड का शिलान्यास ताे हाे गया, लेकिन तीन दिन बाद भी वहां निर्माण शुरू नहीं हाे सका है। अब स्थानीय लाेग कहने लगे हैं कि विधानसभा चुनाव आते ही यहां एक बार फिर आश्वासन की हांडी चढ़ा दी गयी है। शिलान्यास के समय नेताओं ने यह घाेषणा नहीं की है कि इसका निर्माण कब पूरा हाेगा।

लाेगाें काे आशंका है कि जब शिलान्यास इतने बरस लग गए ताे उद्घाटन में कितना समय लगेगा। कागज पर यह तय है कि एक साल में निर्माण पूरा हाेना है। नगर निगम के पीआरओ सत्येंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि मेटेरियल मंगवाने में समय लग रहा है। आते ही निर्माण शुरू हाे जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/construction-of-jain-temple-raid-did-not-start-even-three-days-after-the-foundation-stone-127710581.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/12/

0 Response to "शिलान्यास के तीन दिन बाद भी जैन मंदिर राेड का नहीं शुरू हुआ निर्माण"

Post a Comment