Popular Posts

ग्रामीण क्षेत्र में बीमारी का मूल का कारण स्वच्छता का अभाव : अनोज कुमार पोद्दार

ग्रामीण क्षेत्र में बीमारी का मूल का कारण स्वच्छता का अभाव : अनोज कुमार पोद्दार

जीविका द्वारा सितंबर माह को पारिवारिक खाद्य आहार विविधता दिवस के रूप में मनया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक दिन अलग- अलग कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को इसकी शुरुआत जिला परियोजना प्रबंधक अनोज कुमार पोद्दार के द्वारा सिंहेश्वर से की। देश व राज्य से कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए चलाए जा रहे पोषण माह के उपलक्ष्य में जीविका दीदियों के द्वारा सभी प्रखंड के हाथ धुलाई एवं सहजन के पौधों काे लगाया गया। जीविका के जिला प्रबंधक स्वास्थ्य व पोषण सुफल झा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्तनपान, पूरक आहार, महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार, पोषण बगीचा और स्वच्छता के बारे में विस्तार से चर्चा की जा रही है। 22 से 25 सितंबर को सर्वे के माध्यम से एक से 9 माह की गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की सूची तैयार की जाएगी। वहीं 26 से 28 सितंबर को गर्भवती व धात्री महिलाओं का गृह भ्रमण और खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी होगी। साथ ही साथ सभी जीविका मित्रों के माध्यम से जीविका मोबाइल वाणी के रेडियो नंबर का प्रचार- प्रसार करना है, ताकि इसके माध्यम से सभी लाभार्थियों को मोबाइल द्वारा पोषण संबंधित जानकारी मिल सके। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एचएनओ राजेश कुमार के साथ प्रखंड के प्रखंड परियोजना प्रबंधक, स्वास्थ्य पोषण के प्रखंड नोडल अधिकारी और एसी, सीसी के अलावा जीविका के सभी दीदियों ने भाग लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंहेश्वर में जागरुकता अभियान चलातीं जीविका दीदी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/lack-of-sanitation-is-the-root-cause-of-disease-in-rural-areas-anoj-kumar-poddar-127733651.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/19/3_1600532045.jpg

0 Response to "ग्रामीण क्षेत्र में बीमारी का मूल का कारण स्वच्छता का अभाव : अनोज कुमार पोद्दार"

Post a Comment