बागमती और लालबकेया नदी उफनाई, मोतिहारी-शिवहर का सड़क संपर्क टूटा
नेपाल और तराई के जल अधिग्रहण क्षेत्र में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से बागमती व लालबकेया नदी में उफान आ गया है। इससे देवापुर गांव के पास बागमती व लालबकेया नदी का पानी मोतिहारी-शिवहर सड़क को पार कर निचले इलाके में बहने लगा है। सड़क पर पानी आने से शिवहर-पूर्वी चंपारण का संपर्क भंग हो गया है। लोगों को एक बार फिर बाढ़ की आशंका सताने लगी है।
पकड़ीदयाल एसडीपीओ ने वहां पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। बताया जाता है कि लालबकेया व बागमती नदी का पानी बुधवार की मध्य रात्रि के बाद करीब देवापुर टूटान होकर निचले इलाके में फैल गया है। सड़क पर पानी आने से शिवहर-मोतिहारी का सड़क संपर्क बंद हो गया जिससे दोनों तरफ के लोगों को आने-जाने में मुश्किल हो गई।
वहीं बाढ़ के खतरे को लेकर पूर्वी क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। नदी का पानी देवापुर से होकर जिहुली पंचायत की तरफ निचले इलाके में फैल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जलस्तर बढ़ने तथा बाढ़ आने की स्थिति में लोगों को हरसंभव सहायता पहुंचाई जाएगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान से किसान चिंतित
मौसम विभाग ने नेपाल सहित तराई के जलग्रहण क्षेत्र में 72 घंटे तक मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इस दौरान रुक रुककर हो रही बारिश से दोनों नदियों के जलस्तर में एकाएक वृद्धि होने लगी है। नदी किनारे रहने वाले पदुमकेर, देवापुर, जिहुली समेत कई गांव के लोग सहमे हुए हैं। किसानों को फसल बर्बाद होने समेत दोबारा बाढ़ आने की आशंका सताने लगी है। जुलाई में आई बाढ़ के बाद लोगों ने किसी प्रकार धान की फसल बोई थी। अधिकांश में अब बालियां निकलने लगी हैं। किसान को चिंता है कि अगर दोबारा बाढ़ आई तो उनकी तैयार फसल बर्बाद हो जाएगी।
भागलपुर: सुल्तानगंज में तटबंध टूटा, फसलें डूबीं

एक दिन पूर्व बांका के गंगटी नदी का डायवर्सन ध्वस्त होने और लगातार हो रही बारिश से बडुआ नदी में गुरुवार को उफान आ गया। इससे बांका के हनुमाना डैम से सुल्तानगंज तक बनाए गए 70 किलोमीटर लंबा तटबंध करीब 20 मीटर के दायरे में गुरुवार दोपहर 2 बजे खानपुर पंचायत के इंग्लिश रतनपुर गांव के पास ध्वस्त हो गया। इससे गांव में पानी घुस गया। इससे 4000 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। वहीं 300 बीघा धान की फसल डूब गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/bagmati-and-lalbakeya-river-burials-road-connectivity-of-motihari-shivhar-broken-127751457.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/25/20_1600989680.jpg
0 Response to "बागमती और लालबकेया नदी उफनाई, मोतिहारी-शिवहर का सड़क संपर्क टूटा"
Post a Comment