नप ईओ और अध्यक्ष पर राशि हड़पने का आरोप
08 September, 2020
Comment
बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की ओर से मंगलवार को 12 माह के बकाया वेतन का भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। कर्मियों ने नप कार्यालय के मुख्य गेट व शहर में झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। महासंघ के जिलाध्यक्ष राज कुमार राम ने नप ईओ व अध्यक्ष पर कोरोना काल में विभाग की ओर से सफाई कर्मियों के लिए आई विशेष राशि को हड़पने का आरोप लगाया। वहीं बताया कि सफाई कर्मियों के नाम पर 30-35 करोड़ रुपए विभाग से आया मगर सभी को घोटाला कर लिया गया है।
अध्यक्ष ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम और हमारे बच्चे कूड़े के ढेर पर रहते हैं। अब आप भी कूड़े के ढेर पर रहें। हम आज से हड़ताल पर जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान संजू देवी, सुरेखा देवी, रेखा देवी, ममता देवी, सुरेश राम, रंजीत राम, प्रमोद राम, प्रेम शंकर कुमार थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/nap-eo-and-president-accused-of-grabbing-funds-127698574.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/08/
0 Response to "नप ईओ और अध्यक्ष पर राशि हड़पने का आरोप"
Post a Comment