Popular Posts

राजकीय सम्मान के लिए चयनित अनिमा बाेलीं- मुझे तब खुशी मिलती है, जब बच्चे वर्ग कक्षा में आने के लिए करते हैं बाध्य

राजकीय सम्मान के लिए चयनित अनिमा बाेलीं- मुझे तब खुशी मिलती है, जब बच्चे वर्ग कक्षा में आने के लिए करते हैं बाध्य

खेल-खेल में बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने में बेहतर पहल किए जाने को लेकर डुमरा प्रखंड के मध्य विद्यालय कुम्हरा विष्णुपुर मंडल टोला की शिक्षिका अनिमा कुमारी को राजकीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर दिया जाएगा।

इस साल वर्ष 2020 में जिले की एक मात्र शिक्षिका को यह सम्मान दिया जा रहा है। जिससे जिले में हर्ष है। शिक्षक के रूप में छह वर्षों से कार्यरत अनिमा को यह सफलता मिली है। इस सफलता से संतुष्ट शिक्षिका अनिमा ने कहा- “खेल-खेल में बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि जगाना ही है मेरा लक्ष्य’।

स्कूल में शैक्षणिक माहौल बनाने में अनिमा की अहम भूमिका है। प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार बताते है कि अनिमा का राजकीय पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने से पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। रुन्नीसैदपुर के प्रेमनगर निवासी दीनानाथ सिंह स्वयं शिक्षक है। उनकी पत्नी अनिमा को यह सम्मान मिलने जा रहा है। स्कूल में पोषण वाटिका व शैक्षणिक माहौल बनाने में अनिमा का अहम योगदान है।

अपशिष्ट पदार्थों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत करना ही मेरा लक्ष्य

वर्ष 1974 में 21 दिसंबर को पटना में जन्मी अनिमा ने 17 जुलाई 2014 को शिक्षक के पद पर डुमरा प्रखंड के मध्य विद्यालय कुम्हरा विष्णुपुर मंडल टोल में योगदान की। शिक्षक के पद पर रहते हुए इन्होंने अंग्रेजी विषय से स्नाकोत्तर की। इसके बाद डायट डुमरा में शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर स्कूल में बच्चों काे पढ़ा रही है।

अनिमा ने बताया कि स्कूल के हर बच्चे को वह अपना बच्चा समझकर पढ़ाती है। दियासलाई की तिल्ली, झाड़ू का तिनका, पेड़ के पत्ते, घास का तिनका आदि अपशिष्ट पदार्थों के सहयोग से बच्चों को पढ़ाती है। इससे बच्चें में सीखने की ललक बढ़ी। पढ़ाई के इसी अंदाज के कारण वह बच्चों के करीब आती गई।

अनिमा बताती हैं कि “मुझे तब खुशी मिलती है जब बच्चे वर्ग संचालन के लिए बाध्य करते हैं।’ कहती है हर बच्चें में मैं अपने बेटे और बेटी की छवि देखती हूं। यही कारण है कि स्कूल के हर बच्चे के करीब होती गई। खेल-खेल में बच्चे में पढ़ाई के प्रति रुचि जागाने के लिए मध्य विद्यालय कुम्हरा विष्णुपुर मंडल टोला की शिक्षिका अनिमा कुमारी राजकीय सम्मान के लिए चयन किया गया है। इनके चयन शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/anima-baili-selected-for-state-honors-i-feel-happy-when-children-are-forced-to-come-to-class-127676936.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/02/

0 Response to "राजकीय सम्मान के लिए चयनित अनिमा बाेलीं- मुझे तब खुशी मिलती है, जब बच्चे वर्ग कक्षा में आने के लिए करते हैं बाध्य"

Post a Comment