दो महीने से सन्नी व पलटू के पीछे थी पुलिस, कटिमना की हत्या की दो बार रची थी साजिश
भागलपुर पुलिस दो माह से अपराधी सन्नी खटाल और पलटू यादव के पीछे लगी थी। कई बार दोनों पुलिस के हाथ आते-आते रह गए थे। विक्रमशिला कॉलोनी निवासी सोनू सिंह उर्फ कटिमना की हत्या की साजिश में भी ये दोनों शामिल थे। होली के दिन विक्रमशिला कॉलोनी में पीर बाबा स्थान के पास बीएन कॉलेज के छात्र शुभम साकेत (जमीन फुलवरिया, जगदीशपुर) की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में कटिमना का भाई विक्की सिंह गिरफ्तार हुआ था।
शुभम की हत्या का बदला लेने के लिए बरहपुरा के अपराधी सन्नी खटाल ने राहुल सिंह और अशोक मंडल को 50 हजार में कटिमना की हत्या की सुपारी दी थी। 28 जून को तिलकामांझी जेल रोड के एसबीआई शाखा के पास कटिमना की हत्या करने आए सुपारी किलर राहुल को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। राहुल ने पुलिस को जानकारी दी थी कि बरहपुरा में दो गैंग बन्नी खान और सन्नी खटाल के बीच अदावत चल रही है।
पलटू यादव का सहयोगी था शुभम साकेत, होली के दिन हुई थी हत्या : होली के दिन जिस शुभम साकेत की हत्या हुई थी और वह पलटू का सहयोगी था। इस हत्या में कटिमना का भाई विक्की सिंह शामिल था। पलटू व कटिमना के बीच विवाद है। कटिमना और उसका भाई विक्की, पलटू पर पहले केस भी दर्ज करा चुका है। इस कारण विक्की सिंह ने पलटू के सहयोगी शुभम की सरेआम हत्या कर दी थी। राहुल ने बताया था कि सन्नी खटाल के डेयरी पर कोरेक्स, गांजा पीने जाते थे तो वहां अशोक मंडल और पलटू यादव भी आता था।
5 जून को इंडोर स्टेडियम के बाहर कटिमना पर चली थी गोली
5 जून को घूरनपीर बाबा चौक के पास इंडोर स्टेडियम के बाहर कार सवार कटिमना और उसके दोस्तों पर राहुल और अशोक ने ही गोली चलाई थी। गोली उसकी कार में लगी थी। यहां से बचने के बाद सुपारी किलर राहुल और अशोक ने फिर से कटिमना की रेकी शुरू की थी और 28 जून को जेल रोड एसबीआई के पास खड़े कटिमना की हत्या करने की तैयारी थी।
सिपाही का रिश्तेदार और सौरभ बोला-दूध लेने आए थे डेयरी : अपराधी सन्नी खटाल और पलटू यादव के साथ गिरफ्तार सिपाही का रिश्तेदार ओम कुमार उर्फ लाला उर्फ लल्लू और सौरभ ने पुलिस को बताया कि वे लोग दूध लेने डेयरी पहुंचे थे।
पुलिस का विरोध करने वालों पर होगा केस : पुलिस दो केस करने की तैयारी कर रही है। डेयरी से बरामद असलहा, बम, शराब आदि के आधार पर एक केस दर्ज होगा। दूसरा केस पुलिस से धक्का-मुक्की, बाइक तोड़ने व पथराव पर मोहल्लेवासियों पर होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/police-was-behind-sunny-and-palatu-for-two-months-conspiracy-was-hatched-to-kill-katimna-twice-127680429.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/03/38_1599088677.jpg
0 Response to "दो महीने से सन्नी व पलटू के पीछे थी पुलिस, कटिमना की हत्या की दो बार रची थी साजिश"
Post a Comment