जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए नदीम अख्तर
जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष के पद पर नदीम अख्तर को मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया। मनोनयन को लेकर पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जुनैद शम्स ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें कहा है कि पार्टी के आदेश पर जिला उपाध्यक्ष के पद पर नदीम अख्तर को मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में नरकटियागंज समेत जिला में संगठन को और काफी मजबूत मिलेगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यकों के उत्थान को लेकर युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रहें हैं। जिसको लेकर नरकटियागंज निवासी नदीम अख्तर का मनोनयन किया गया है। वहीं मनोनयन पर प्रदेश महासचिव मोहम्मद तमन्ना ने कहा युवाओं के पार्टी में अधिक से अधिक जोड़े ताकि संगठन मजबूत हो। इनके मनोनयन से संगठन की मजबूती बढ़ेगी। मनोनयन पर प्रदेश महासचिव मोहम्मद सरफराज अहमद जिला उपाध्यक्ष शिबू अहमद, नगर अध्यक्ष रहीमा खातून, समेत प्रकाश गुप्ता, मुरली मनोहर गुप्ता, रजनीश सरार्फ, अफरोज आलम, बबलू श्रीवास्तव, शाहनवाज रिजवान आदि ने बधाई दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/nadeem-akhtar-appointed-as-district-vice-president-of-jdu-minority-cell-127724499.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/16/
0 Response to "जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए नदीम अख्तर"
Post a Comment