Popular Posts

नवनिर्मित घर को ग्रेंडर मशीन से किया ध्वस्त

नवनिर्मित घर को ग्रेंडर मशीन से किया ध्वस्त

प्रखंड क्षेत्र के गोरहौल वार्ड 6 निवासी जितेंद्र साह का नवनिर्माण हो रहे घर को कुछ लोगों ने सोमवार की रात नवनिर्मित पिलर को ग्रेंडर मशीन से काट कर घर को धराशायी कर दिया है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी पुपरी के समक्ष झूठा मुकदमा भी दायर कर दिया।

सोमवार की रात निर्माण हो रहे घर के पिलरों व दीवारों को ग्रेंडर मशीन से काट कर धराशायी कर दिया है। इसको लेकर किरण देवी द्वारा थाने में एक आवेदन दिया गया है। इसमें रामपुकार शर्मा, रामनाथ शर्मा, रामएकबाल शर्मा सहित अन्य को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष रामप्रवेश उरावं ने बताया कि इस मामले में आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अनुसंधान में बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bokhara/news/the-newly-built-house-was-demolished-with-a-grander-machine-127676909.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/02/

0 Response to "नवनिर्मित घर को ग्रेंडर मशीन से किया ध्वस्त"

Post a Comment