Popular Posts

डीएम ने अनियमितता को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार, कोताही बरतने वाले कर्मियों से जवाब-तलब

डीएम ने अनियमितता को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार, कोताही बरतने वाले कर्मियों से जवाब-तलब

डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न प्रशाखा कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अधिकारियाें व कर्मियों की फटकार लगाई। कार्यालय में अव्यवस्थित तरीके से पड़ी फाइलों को देख नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान कार्यालय का रजिस्टर जब्त किया एवं कोताही बरतने वाले कर्मियों से जबाव-तलब करने का निर्देश दिया।

आपदा प्रशाखा कार्यालय में कर्मियों द्वारा दी गई अवकाश संबंधी आवेदन की स्वीकृति नहीं किए जाने पर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को कड़ी डांट लगाई। उनके साथ उपस्थित पदाधिकारियों को कार्यालय के निरीक्षण में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। सुबह के 11:50 बजे डीएम को निकलते देख भटक रहे कर्मचारी व पदाधिकारी सतर्क हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/dm-reprimands-officers-for-irregularities-calls-for-retribution-from-personnel-127683992.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/04/

0 Response to "डीएम ने अनियमितता को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार, कोताही बरतने वाले कर्मियों से जवाब-तलब"

Post a Comment