Popular Posts

लैब टेक्नीशियन ने फिर दी आंदोलन करने की चेतावनी

लैब टेक्नीशियन ने फिर दी आंदोलन करने की चेतावनी

कोरोना काल के पांच महीने भूखे-प्यासे देर रात तक फ्रंट वारियर्स के रूप में कार्य करने वाले लैब तकनीशियन की स्थिति न घर के न घाट के वाली हो गई है। ऐसे में लैब टेक्निशियन अब फिर लड़ाई के मूड में आ गये हैं।
लैब टेक्निशियन की शिकायत है कि लॉकडाउन अवधि में अल्पाहार एवं भोजन मद की 350 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से राशि भुगतान करने का सरकार का आदेश आज भी कागजों पर ही घूम रहा है। मालूम हो कि जिला स्वास्थ्य समिति मधेपुरा ने कोविड 19 के जांच हेतु लैब तकनीशियन को सैंपल कलेक्शन कार्य में लगाया था। आदेशानुसार सभी लैब तकनीशियन अपने-अपने दायित्वों का बख़ूबी निर्वहन कर रहे हैं। बावजूद स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा अल्पाहार एवं भोजन मद की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि भुगतान हेतु सरकार द्वारा आदेश निर्गत किया जा चुका है। इस संबंध में सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर रहे लैब तकनीशियन सत्येन्द्र कुमार एवं विजय कुमार ने बताया कि बार बार आग्रह के बाबजूद स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा अल्पाहार एवं भोजन मद की राशि का भुगतान नहीं किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/lab-technician-again-warned-to-agitate-127694881.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/07/

0 Response to "लैब टेक्नीशियन ने फिर दी आंदोलन करने की चेतावनी"

Post a Comment