Popular Posts

चाकू से वार कर युवक पर किया हमला, हालत नाजुक

चाकू से वार कर युवक पर किया हमला, हालत नाजुक

उदाकिशुनगंज के वार्ड-12 निवासी शोभाकांत मिश्रा के पुत्र सुधाकर कुमार मिश्र को बदमाशों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वारदात रविवार की रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। जान मारने की नीयत से युवक के शरीर के कई हिस्सों पर वार किया गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले।
परिजनों ने कुछ हमलावरों की पहचान का दावा किया है। लोगों ने तत्काल जख्मी युवक को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर चिकित्सा सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। युवक के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक स्थिति गंभीर बनी है। पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने बताया कि अब तक शिकायत का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/udakishunganj/news/attacked-on-a-young-man-with-a-knife-condition-critical-127694876.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/07/

0 Response to "चाकू से वार कर युवक पर किया हमला, हालत नाजुक"

Post a Comment