Popular Posts

दरौंदा में दो बाइकाें की टक्कर में एक की गई जान, दो युवकों की हालत गंभीर

दरौंदा में दो बाइकाें की टक्कर में एक की गई जान, दो युवकों की हालत गंभीर

सीवान- छपरा मुख्य मार्ग पर दरौंदा रेलवे ढाला के पास शनिवार को हुई दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि साधपुर के रामेश्वर भगत के 22 वर्षीय पुत्र विनय कुमार दरौंदा से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे ढाला के समीप छपरा की तरफ से तेज गति से आ रहे छपरा निवासी जावेद कुरैशी की बाइक से टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। विनय कुमार (22 वर्ष) की हालत दयनीय होने के कारण ग्रामीणों के सहयोग से तुरंत इलाज के लिए सीवान लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। जबकि घायल दो युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां भी छपरा के घायल व्यक्ति की स्थिति चिंंताजनक बताकर सीवान भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। दोनों बाइकों को पुलिस ने जब्त कर लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आते ही गांव में भीड़ उमड़ पड़ी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटना के बाद मृतक के घर लोगों की उमड़ी भीड़।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/drunda/news/two-youths-killed-in-collision-in-daronda-two-youths-are-in-critical-condition-127758295.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/27/4_1601222904.jpg

0 Response to "दरौंदा में दो बाइकाें की टक्कर में एक की गई जान, दो युवकों की हालत गंभीर"

Post a Comment