प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने में सरकार विफल: राजद
गांवों में रोजगार उपलब्ध नहीं होने से परिवार का गुजर बसर में मजदूरों को परेशानी होने लगी है । जिसके कारण प्रखंड क्षेत्र के ऐसे बहुत सारे मजदूर अन्य प्रांतों के लिए रोजगार की तलाश में फिर से पलायन करने लगे हैं। उक्त बाते प्रेस विज्ञप्ति जारी कर युवा राजद नेता धीरज कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि मजदूर का तो मजदूरी ही सहारा है । जिसके सहारे वह परिजनों का भरण पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करते हैं ।
कोविड -19 को लेकर अन्य प्रदेशों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को काफी जद्दोजहद के बाद घर लौटे थे। प्रवासी श्रमिकों को लेकर सरकारी घोषणा भी हुई कि लॉकडाउन में अन्य प्रदेशों से आये श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। जिसके लिये मनरेगा द्वारा संचालित योजना व अन्य योजनाओं में रोजगार सृजन की बात कही गयी। परन्तु वह सिर्फ घोषणा ही रह गई। उन्हें रोजगार प्राप्त नहीं हो सका। राज्य सरकार रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nasriganj/news/government-failed-to-provide-employment-to-migrant-laborers-rjd-127714357.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/13/
0 Response to "प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने में सरकार विफल: राजद"
Post a Comment