Popular Posts

आरसीपी बोले- हरिवंश पर हमला विपक्षी सांसदों का इमोशन नहीं इंटेंशन था, परिस्थितियां गवाह हैं

आरसीपी बोले- हरिवंश पर हमला विपक्षी सांसदों का इमोशन नहीं इंटेंशन था, परिस्थितियां गवाह हैं

जदयू के राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह ने कहा कि उप सभापति हरिवंश पर सदन में हुआ हमला, विपक्षी सांसदों का इमोशन नहीं, बल्कि इंटेंशन था। यह सर्वथा अनुचित था। इमोशन क्षणिक होता है। कुछ देर के लिए हम भावनाओं के वश में आ जाते हैं। लेकिन ये भावनाएं कई दिनों तक बरकरार हैं। तमाम परिस्थितियां, इंटेंशन की गवाही हैं।

साफ है कि यह सब प्री-इंटेंशन के तहत किया गया। वे मंगलवार को राज्यसभा में विशेष चर्चा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा- हरिवंश की तरफ चांटा दिखाया गया। यह तो उनकी शालीनता है कि उस दिन कोई असंसदीय घटना नहीं घटी। आप ऐसी हरकत भी करें और ऊपर से दादागिरी भी करें। यह सब करने वाले सांसद परिसर में धरना पर भी बैठ गए। ऐसा लग रहा है, जैसे देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इन चीजों के पीछे के इंटेंशन को देखा जाना चाहिए। हम मानते हैं कि आदमी से गलती हो सकती है।

भागलपुर ट्रिपल आईटी को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
आरसीपी सिंह ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लॉ संशोधन बिल 2020 का समर्थन करते हुए कहा कि भागलपुर में स्थापित ट्रिपल आईटी को राष्ट्रीय महत्व देने के लिए भी इस बिल में प्रावधान है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री को धन्यवाद देते हैं। तत्कालीन रेल मंत्री व वर्तमान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में इसकी स्थापना की इच्छा जताई थी। आरसीपी सिंह ने ऐसेंशियल कमोडिटी संशोधन बिल 2020 पर चर्चा के दौरान कहा कि यह बिल आज के अनुरूप है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/rcp-said-attack-on-harivansh-was-not-an-emotion-of-opposition-mps-circumstances-are-witness-127745543.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/23/orig_alwar-2_1600818243.jpg

0 Response to "आरसीपी बोले- हरिवंश पर हमला विपक्षी सांसदों का इमोशन नहीं इंटेंशन था, परिस्थितियां गवाह हैं"

Post a Comment