Popular Posts

आईजीआईएमएस में अब मरीजों को कम कीमत में सरकार द्वारा निर्धारित दर पर जेनेरिक दवाएं मिलेंगी

आईजीआईएमएस में अब मरीजों को कम कीमत में सरकार द्वारा निर्धारित दर पर जेनेरिक दवाएं मिलेंगी

आईजीआईएमएस में अब मरीजों को काफी कम कीमत यानी सरकार द्वारा निर्धारित दर पर जेनेरिक दवाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना के तहत जेनेरिक दवा की दुकान खुल रही है। अगले सप्ताह से जेनेरिक दवाएं मिलने लगेंगी। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि हर बीमारी की जेनेरिक दवा सरकारी दर पर उपलब्ध कराई जाएगी।

एंटीबायोटिक से लेकर कैंसर तक की जेनेरिक दवा मिलेगी। दुकान बनकर तैयार हो गई है। कोशिश हो रही है कि अगले सप्ताह से मरीजों को जेनेरिक दवाएं मिलने लगे। उन्होंने बताया कि जेनेरिक दवा उपलब्ध होने से मरीज को काफी कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध होंगी। सरकार द्वारा जो जेनेरिक दवाएं इस योजना के तहत उपलब्ध हैं, सभी मिलेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/in-igims-patients-will-now-get-generic-medicines-at-a-lower-rate-fixed-by-the-government-127716838.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/14/orig_igims-patna1585993060_1600035382.jpg

0 Response to "आईजीआईएमएस में अब मरीजों को कम कीमत में सरकार द्वारा निर्धारित दर पर जेनेरिक दवाएं मिलेंगी"

Post a Comment