Popular Posts

दहेज में 50 हजार नहीं देने पर गर्भवती को पीटा

दहेज में 50 हजार नहीं देने पर गर्भवती को पीटा

नगर थाना क्षेत्र के बिनवा टोला में दहेज में 50 हजार रुपए की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल के लोगों ने लाठी-डंडा से प्रहार कर एक गर्भवती महिला को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जख्मी मो. मुस्ताफा की पत्नी नाजनी खातून का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी नाजनी खातून ने प्राथमिकी दर्ज करायी है।

इसमें पति मो. मुस्ताफा, सौतन शहजादी खातून, अंजली खातून एवं अब्दुल कादिर को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसकी शादी दो साल पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज के साथ मो. मुस्ताफा के साथ हुई थी। आरोपियों द्वारा मेरे पिता से 50 हजार रुपये मांग कर लाने का दबाब बनाने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/pregnant-beaten-for-not-giving-50-thousand-in-dowry-127683995.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/04/

0 Response to "दहेज में 50 हजार नहीं देने पर गर्भवती को पीटा"

Post a Comment