Popular Posts

नगर पंचायत डुमरा में नल से नहीं टपका एक बूंद पानी, 50 % से अधिक हो गया भुगतान

नगर पंचायत डुमरा में नल से नहीं टपका एक बूंद पानी, 50 % से अधिक हो गया भुगतान

कार्य अवधि का समय सीमा समाप्त हाेने के बाद भी मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना अंतर्गत नगर पंचायत डुमरा में हर घर नल जल का कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो सका है। घरों में नल जल की आपूर्ति को लगाए एक नल से एक बूंद भी पानी निकल सका। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में बने पक्की सड़क को तोड़कर बिछाए गए पाइप भी टूटने लगा है। पाइप बिछाने के लिए तोड़े गए सड़क की मरम्मत भी नहीं कराई गई।

जबकि ठेकेदार को 50 प्रतिशत से अधिक की राशि का भुगतान भी कर दिया गया है। अब जल की आपूर्ति के लिए वाटर मीनार लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। नगर पंचायत डुमरा के सभी 11 वार्ड में नल जल योजना के कार्य को लेकर टेंडर किया गया था। जिसे 31 अगस्त कर कार्य पूर्ण कराना था। लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं कराया गया। इसे लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया है कि अगर शीघ्र की कार्य पूर्ण नहीं कराया जाता है तो संवेदक अनुबंध रद्द कर दिया जाएगा।

पांच मोटर लगाना था : नगर पंचायत डुमरा के 11 वार्डों के हर घर में नल से जल पहुंचाने के लिए पांच नए मोटर लगाना था। पूर्व में बने पीएचडी के एक मात्र वाटर टावर से भी जल की आपूर्ति करानी थी। लेकिन, एक भी वार्ड में नल से एक बूंद भी जल नहीं टपका।

इन वार्डाें में नहीं आया पानी

नगर पंचायत डुमरा के वार्ड 1, 2,3, 4,5, 6,7 व 8 में घर घर में नल तो लगाया गया है। लेकिन आज तक एक बूंद पानी भी नल से नहीं निकला। कैलाशपुरी वार्ड 9 व 11 के 785 घरों में नल लगाया गया। यहां एक मोटर भी लगाया गया है। ट्रायल भी हुआ लेकिन कुछ ही दिन बाद पानी की आपूर्ति बंद कर दिया गया। मोटर संचालक असीम कुमार ने बताया कि अब 30-35 घरों में जल की आपूर्ति कराई जा रही है। जबकि वार्ड के सक्ष्म कुमार, संदीप कुमार, राजेश कुमार आदि ने बताया कि ट्रायल के बाद से एक दिन भी जल की आपूर्ति नहीं कराई गई है।

पांच जोन में बांटकर कार्य पूर्ण कराना था

11 वार्ड को पांच जोन में बांटकर कार्य पूर्ण कराना था। इसके लिए फेज-1 में 31 अगस्त तक कार्य पूर्ण कराने का समय सीमा निर्धारित की गई थी। लेकिन, अब तक किसी वार्ड में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण नहीं कराया जा सका है। पहले मोटर से पानी की आपूर्ति करानी थी। लेकिन विभागीय निर्देश पर इन वार्डों में पानी की आपूर्ति के लिए वाटर मीनार स्थापित कराना था। बताया गया है कि नगर पंचायत में डुमरा में पांच वाटर मीनार के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

31 अगस्त तक काम पूरा करना था, रद्द किया जाएगा अनुबंध

नगर पंचायत डुमरा में नल जल योजना को पूर्ण कराने के लिए पांच जोन में कार्य को बांटा गया है। ठेकेदार को 31 अगस्त तक कार्य पूर्ण कराना था, लेकिन अब तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है। ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। काम पूर्ण नहीं कराने पर उनका अनुबंध रद्द कर दिया जाएगा। पानी टंकी के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
- दीपक झा, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत डुमरा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Not a drop of water from tap in Nagar Panchayat Dumra, payment exceeded 50%


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/not-a-drop-of-water-from-tap-in-nagar-panchayat-dumra-payment-exceeded-50-127683959.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/04/66_1599176475.jpg

0 Response to "नगर पंचायत डुमरा में नल से नहीं टपका एक बूंद पानी, 50 % से अधिक हो गया भुगतान"

Post a Comment