आज से बिहार के 5 लाख ट्रक ऑपरेटर हड़ताल पर, सुबह 6 बजे से प्रदेश में ट्रकों का चक्का जाम
13 September, 2020
Comment
राज्य के पांच लाख ट्रक ऑपरेटर साेमवार से हड़ताल पर चले जाएंगे। सुबह छह बजे से पूरे प्रदेश में ट्रकों का चक्का जाम हो जाएगा। रविवार को बिहार ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने 21 सूत्री मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी।
ट्रकों की हड़ताल यदि लंबे समय तक जारी रही तो फलों, सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों के और बढ़ने की आशंका है। एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु शेखर प्रसाद सिंह और महासचिव राजेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के बार-बार आश्वासन के बावजूद उनकी समस्याओं के निदान के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया और न ही उनकी मांगें मानीं जाती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/5-lakh-truck-operators-of-bihar-from-today-on-strike-trucks-jammed-in-the-state-from-6-am-127716751.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/14/orig_291597101299_1600033949.jpg
0 Response to "आज से बिहार के 5 लाख ट्रक ऑपरेटर हड़ताल पर, सुबह 6 बजे से प्रदेश में ट्रकों का चक्का जाम"
Post a Comment